बिग बॉस 11 में इस सप्ताह घर के दो अच्छे दोस्त प्रियांक शर्मा और लव त्यागी में से किसी एक का बेघर होना तय है। नॉमिनेशन टास्क के तहत घरवालों को एक कार्य दिया गया। इस टास्क में घरवालों को गार्डन एरिया में रखे डोम में अंदाजा लगाते हुए 42 मिनट का समय बिताना था। इस दौरान घर के बाकी सदस्यों को डोम में बैठे सदस्य का ध्यान भटकाना था। इस टास्क के वक्त हिना खान ने अब तक का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेला और अपने ही दोस्तों को धोखा दे दिया। आगे की स्लाइड्स में देखिए कैसे चली हिना ने अपनी चाल...
पढ़ें: मराठी फिल्म में अजय देवगन की New Entry, नाना पाटेकर के साथ आएंगे नजर
विज्ञापन
2 of 5
hina khan and luv tyagi
दरअसल, टास्क शुरू होने से विकास गुप्ता और प्रियांक गिनती के तरीके को समझते दिखे। वहीं हिना और लव एक साथ प्लानिंग करते दिखे। इस दौरान सब कहते हैं कि ये टास्क आकाश सबसे अच्छे से कर सकता है लेकिन हिना इस बात से इनकार कर देती है।
विज्ञापन
3 of 5
hina khan
वहीं, टास्क से पहले हिना खान कैमरे पर बोलती हैं कि 'अब मैं Mean Game खेलूंगी क्योंकि मैं ही इस गेम को जीतना चाहती हूं। इसके लिए दोनों को नॉमिनेट करना पड़ेगा लेकिन सबको भरोसा दिलाने के लिए मैं प्रियांक और लव के लिए काउंटिग करती रहूंगीं।'
4 of 5
hina khan
हिना ने कैमरे में देखते हुए ये भी कहा कि वह सबको बेवकूफ बनाएंगी, लव और प्रियांक मुझ पर भरोसा करते हैं तो दोनों आसानी से मेरी बात मान जाएंगे। गौरतलब है कि हिना इस हफ्ते कैप्टन हैं तो वह पहले ही नॉमिनेशन से बच गई हैं। वह डोम में घुसने वाले हर सदस्य को कहती हैं कि अब 42 मिनट हो गए हैं मैं गिन रही हूं। लेकिन इसके साथ ही वह ये भी कहती दिखीं कि ये मेरा अंदाजा है, मैं गलत भी हो सकती हूं।
बता दें कि, टास्क में लव 42 मिनट से करीब 10 मिनट ज्यादा रहते हैं जबकि प्रियांक 42 मिनट से करीब 11 मिनट पहले ही निकल आते हैं। वहीं पुनीश, विकास और शिल्पा 42 मिनट के सबसे ज्यादा करीब रहते हैं। जिसकी वजह से तीनों ही नॉमिनेशन से सेफ हो जाते हैं।