फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग बॉस पर है इन सितारों की नजर, सलमान हटे तो लगेगी लॉटरी

Tue, 06 Sep 2016 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
बिग बॉस सीजन 10 का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। सलमान खान भी शो को होस्ट करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। लेकिन सुनने में आया है कि 18 नवंबर को सलमान की शादी है। अगर ऐन टाइम पर शादी की वजह से सलमान शो छोड़ देते हैं तो क्या होगा। प्रोड्यूसर किस बॉलीवुड स्टार पर दांव खेलेंगे ये जानना बड़ा ही दिलचस्प होगा। आइए जानते हैं सलमान के अलावा कौन सा स्टार बिग बॉस सीजन 10 होस्ट करने के लिए परफेक्ट हो सकता है।
विज्ञापन

बिग बॉस से सलमान ख्‍ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर

2 of 9
अक्षय कुमार

शो होस्टिंग की बात आए तो पहला नाम मल्टीटैलेंटेड अक्षय कुमार का आता है। अक्षय रिएलिटी शो खतरों के खिलाड़ी के कई सीजन होस्ट कर चुके हैं। साथ ही उन्होंने कुछ डांस शो भी होस्ट किए हैं। अपने टफ लुक्स और बातों से वो दर्शकों को खूब एंटरटेन करते हैं। होस्ट के लिए अक्षय एक बेहतर उम्मीदवार हो सकते हैं।
विज्ञापन

बिग बॉस से सलमान ख्‍ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर

3 of 9
इरफान खान

बॉलीवुड में इरफान का अंदाज सबसे जुदा है। उन्होंने कई पॉपुलर टीवी शो को होस्ट किए हैं। इरफान की पर्सनेलिटी और उनकी आवाज किसी भी शो में जान डाल देती है। बिग बॉस को भी एक तीखे व्यक्तित्व वाले होस्ट की जरूरत होगी जिसके लिए इरफान परफेक्ट हैं।

बिग बॉस से सलमान ख्‍ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर

4 of 9
अमिताभ बच्चन

अमित जी भी बिग बॉस सीजन 10 के होस्ट के लिए दमदार उम्मीदवार हैं। क्योंकि बच्चन साहब पहले भी ये शो होस्ट कर चुके हैं। उन्हें शो का क्राईटेरिया अच्छे से पता है। इसलिए शो की होस्टिंग में उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी। साथ ही काफी अर्से बाद छोटे पर्दे पर बिग बी को देखकर लोग खुश होंगे।
विज्ञापन

बिग बॉस से सलमान ख्‍ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर

5 of 9
संजय दत्त

जब से संजय दत्त जेल से छूटे हैं तबसे उन्होंने मीडिया से दूरी बना ली है। इसलिए बिग बॉस उनके लिए एक बेहतरीन मौका साबित हो सकता है। संजय पहले भी बिग बॉस का सीजन 5 होस्ट कर चुके हैं। ये सीजन संजू बाबा ने सलमान के साथ होस्ट किया था। अगर मौका मिले तो उन्हें छोड़ना नहीं चाहिए।
विज्ञापन

बिग बॉस से सलमान ख्‍ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर

6 of 9
आमिर खान

वैसे तो आमिर खान अपने शालीन व्यक्तित्व के लिए जाने जाते हैं। टीवी शो सत्य मेव जयते में वो बहुत सेंसिटिव मुद्दे उठाकर लोगों को जागरुक कर चुके हैं। अगर उन्हें बिग बॉस होस्ट करने के लिए अप्रोच किया जाता है तो दर्शक उनका अग्रेसिव अंदाज देखने के लिए बेकरार रहेंगे। 
विज्ञापन

बिग बॉस से सलमान ख्‍ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर

7 of 9
शाहरुख खान

तीनों ही खान अपने-अपने काम में परफेक्ट हैं। अगर बिग बॉस सलमान और आमिर होस्ट कर सकते हैं तो शाहरुख क्यों नहीं। वैसे भी शाहरुख के सेंस ऑफ ह्यूमर के सभी कायल हैं। सलमान के बाद लोग शाहरुख को बिग बॉस में कंटेस्टेंट को डांटते-फटकारते जरूर देखना चाहेंगे।

बिग बॉस से सलमान ख्‍ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर

8 of 9
प्रियंका चोपड़ा

शायद बॉलीवुड में एक ही हीरोइन ऐसी है जो ये शो होस्ट कर सकती हैं वो हैं प्रियंका चोपड़ा। प्रियंका पहले भी डेयरिंग शो खतरों के खिलाड़ी को होस्ट कर चुकी हैं। अगर हॉलीवुड में काम कर के उनका मन भर गया हो तो बिग बॉस का स्टेज उनके लिए अच्छा प्लेटफॉर्म साबित हो सकता है।  
विज्ञापन

बिग बॉस से सलमान ख्‍ाान गए तो इन स्टार्स का लग सकता है नंबर

9 of 9
गोविंदा

गोविंदा इससे पहले टीवी रिएलिटी शो जीतो छप्पड़ फाड़ के होस्ट कर चुके हैं। हालांकि उनकी होस्टिंग कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी लेकिन चीची का चुलबुला अंदाज लोगों को पसंद आया था। बिग बॉस में कंटेस्टेंट को डील करना सबसे मुश्किल होता है ऐसे में गोविंदा क्या करामात करते हैं ये देखना मजेदार होगा।






 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें