फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राधे मां से गुत्थी तक, बिग बॉस में तड़का लगाने को बेकरार ये सितारे

Tue, 06 Sep 2016 04:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
टीवी पर वैसे तो कई रियलटी शो मशहूर होते हैं पर बिग बॉस की तो बात ही अलग है। ये एक ऐसा शो है जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हैं। ये देश का सबसे विवादित शो है। इस शो में सबकी पोल खुलती है और वो सब कुछ होता है जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता। जी हां, इस बार भी बिग बॉस के 10वें सीजन की जल्द ही शुरुआत होगी। सूत्रों की मानें तो बिग बॉस 10 कलर्स चैनल पर अक्टूबर महीने में शुरू होगा। हालांकि ये सीजन हर सीजन से काफी अलग होगा। इसमें विवादित सेलेब्रिटीज के साथ-साथ आम लोग भी हिस्सा लेंगे।

कौन-कौन इसमें हिस्सा ले रहा है यो ते शो के टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा। फिल्हाल एक सूची जारी की गई है जिसमें मौजूद सेलेब्स इस शो का हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन

बिग बॉस 10 में तड़का लगा सकती हैं ये हस्तियां

2 of 9
राधे मां- राधे मां का नाम शो के लिए पिछले साल से ही लिया जा रहा है लेकिन कुछ परेशानियां आ रहीं थीं। इस बार बात लगभग तय मानी जा रही है।
 
विज्ञापन

बिग बॉस 10 में तड़का लगा सकती हैं ये हस्तियां

3 of 9
शाइनी आहूजा- शाइनी आहूजा अपनी नौकरानी के साथ बलात्कार के मामले में फंस चुके हैं। अपनी इमेज को साफ बनाने के लिए वो भी इस शो का हिस्सा बन सकते हैं।

बिग बॉस 10 में तड़का लगा सकती हैं ये हस्तियां

4 of 9
कबीर बेदी- कबीर बेदी ने इस साल अपनी चौथी शादी की है। वो हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। उन्हें भी इस शो का ऑफर मिला है।
विज्ञापन

बिग बॉस 10 में तड़का लगा सकती हैं ये हस्तियां

5 of 9
सना सईद- 'कुछ कुछ होता है' में शाहरुख खान और रानी मुखर्जी की बेटी बनी सना भी बिग बॉस में आ सकती हैं। वो इससे पहले भी कई रियलटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं। 
विज्ञापन

बिग बॉस 10 में तड़का लगा सकती हैं ये हस्तियां

6 of 9
राहुल राज सिंह- प्रत्युषा बनर्जी की मौत के बाद उनके ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज सिंह खूब चर्चा में आए। वो भी अपनी सफाई रखने के लिए इस शो का हिस्सा बन सकते हैं। 
विज्ञापन

बिग बॉस 10 में तड़का लगा सकती हैं ये हस्तियां

7 of 9
सुनील ग्रोवर- कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से घर-घर के चहेते बने गुत्थी यानि सुनील ग्रोवर की भी शो में शामिल होने की संभावना है। बिग बॉस के घर में एक कॉमेडियन का होना भी अनिवार्य होता है। 

बिग बॉस 10 में तड़का लगा सकती हैं ये हस्तियां

8 of 9
अरमान जैन- राज कपूर की बहन रीमा जैन के बेटे अरमान जैन भी इस शो में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने फिल्म 'लेकर हम दीवाना दिल' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। 
विज्ञापन

बिग बॉस 10 में तड़का लगा सकती हैं ये हस्तियां

9 of 9
नक्षत्र बागवे- नक्षत्र बागवे एक्टर होने के साथ-साथ एक निर्देशक, फिल्मकार और गे राइट एक्टिविस्ट हैं। वो समलैंगिक मुद्दों पर बनी फिल्मों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। वो भी इस बिग बॉस हाउस में आ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें