बिग बॉस में इन दिनों खूब बवाल हो रहा है। वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद घर में काफी बदलाव हुए हैं। लगातार ट्विस्ट के चलते शो टीआरपी में भी बना हुआ है। बीते हफ्ते टास्क के दौरान काफी हंगामा हुआ। शनिवार को वीकेंड का वार में इसके चलते सलमान खान ने घरवालों की खूब क्लास लगाई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors TV
शो में सलमान खान ने सिद्धार्थ शुक्ला समेत माहिरा, पारस और शहनाज को डांट लगाई। सलमान ने सिद्धार्थ को गुस्सा कम करने की सलाह दी। साथ ही घर में गाली देने के लिए उन्होंने माहिरा को फटकार लगाई।
विज्ञापन
3 of 4
Bigg Boss 13
- फोटो : Colors TV
शो के दौरान पारस ने सिद्धार्थ पर आरोप लगाया था कि उनकी वजह से ही मेरी उंगली में चोट लगी। इस बात को साफ करते हुए सलमान ने कहा कि पारस मैंने सारी क्लिप्स देखी हैं और उनमें ये कहीं नहीं दिख रहा कि तुम्हे चोट सिद्धार्थ की वजह से लगी।
इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए 7 कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए थे। नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, शेफाली जरीवाला, पारस छाबड़ा, अरहान खान, तहसीन पूनावाला और माहिरा शर्मा हैं। लेकिन सबसे कम वोट्स के चलते तहसीन पूनावाला शो से बाहर हो गए।