फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब की 'कटरीना' के पति बने भोजपुरी स्टार खेसारी, बोले- 'जो शहनाज की सुनेगा मर जाएगा'

Sat, 09 Nov 2019 04:37 PM IST
Avinash Pal एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शहनाज और खेसारी - फोटो : Social Media
बिग बॉस के सीजन 13 में एंट्री के बाद से अब तक खामोश नजर आने वाले भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पहली बार सक्रिय दिखे। अनसीन अनदेखा में वायरल हो रहे वीडियो में खेसारी ने कुछ ऐसा कहा कि खुद को पंजाब की कटरीना कहने वालीं शहनाज की बोलती ही बंद कर दी। शहनाज को सबसे ज्यादा बातूनी कहा जाता है। अब ऐसे में खेसारी ने जब उनकी बोलती बंद की तो बाकी कंटेस्टेंट्स भी उनके मजे लेने से पीछे नहीं रह पाए।
विज्ञापन

2 of 5
खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही बिग बॉस हाउस में अलग सा माहौल देखने को मिल रहा है। वैसे तो शो में अब तक खेसारी लाल यादव को शांत ही देखा गया है। इस बार ऐसा न हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में खेसारी कह रहे हैं कि शहनाज को ऐसा पति मिलना चाहिए जो उनकी एक ना सुने। सुनेगा तो मर जाएगा। शहनाज के साथ वहीं रह सकता है जो इसकी बातों को कोई अहमियत ही ना दे।
विज्ञापन

3 of 5
Shahnaz Gill - फोटो : social media
इसके बाद खेसारी लाल यादव और शहनाज एक नाटक करते हैं। इसमें दोनों पति पत्नी बनते हैं। इस दौरान शहनाज खेसारी को रहती हैं बेबी... और रोने लगती हैं। जवाब में खेसारी कहते हैं मां कहां हैं। इसी तरह लगातार दोनों की बातचीत चलती है और खेसारी सना को कुछ बोलने ही नहीं देते। हंसते हुए आसिम कहते हैं कि ये पहला बंदा है जिसने सना को चुप करा दिया। इस वीडियो को कलर्स टेलीविजन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया गया है।

4 of 5
सलमान खान और खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया
कैप्शन में सवाल पूछा गया है कि ये जोड़ी कैसी लगी आपको? जवाब में यूजर्स ने लिखा कि उन्हें ये जोड़ी खास पसंद नहीं आई। बता दें कि बिग बॉस में वाइल्ड कार्ड एंट्री और बाहर हुए सदस्यों की एंट्री से कुछ समीकरण बदल गए हैं। उनके आने से कई कंटेस्टेंट्स खुश हैं तो कई नाखुश भी नजर आ रहे हैं। वहीं बीती रात के एपिसोड में नए कैप्टन के चुनाव को लेकर खींचतान देखने को मिली थी तो रश्मि और सिद्धार्थ के बीच नोकझोंक देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shehnaz Kaur Gill - फोटो : voot
गौरतलब है कि बीते दिन बीबी ट्रांसपोर्ट टास्क के दौरान आसिम रियाज और पारस छाबड़ा की टीम के बीच काफी झगड़ा देखने को मिला। इस बीच शो में शहनाज गिल और शेफाली जरीवाला के बीच किसी बात को लेकर ऐसी बहस हुई कि शेफाली ने गुस्से में शहनाज की तुलना बॉलीवुड की डांस और अपने विवाद बयानों की वजह से सुर्खियों में रहने वाली राखी सावंत से कर दी थी। अब राखी सावंत ने भी इस पर सामने आकर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें