फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः मां का फोन आने पर डर लगता था कि कहीं...बोलते हुए रो पड़ीं भारती, सोनू सूद भी हुए भावुक

Sun, 02 May 2021 10:11 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भारती सिंह, सोनू सूद - फोटो : Instagram
भारती सिंह टीवी की लॉफ्टर क्वीन कही जाती हैं। वो ऑनस्क्रीन हों या ऑफस्क्रीन लोगों को हंसाने गुदगुदाने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं। हालांकि कोरोना काल ने भारती के मन पर कुछ ऐसा असर डाला है कि वो अपनी बात बताते हुए रो पड़ीं। डांस रियलिटी शो होस्ट कर रहीं भारती सिंह हमेशा सेट पर मस्ती मजाक करती हैं। हालांकि इस बार भारती कोरोना की बात करते हुए काफी भावुक हो गईं। वहीं उनकी बातें सुनकर सोनू सूद और नोरा फतेही की आंखें भी भर आईं।
विज्ञापन

2 of 5
भारती सिंह, नोरा फतेही - फोटो : Instagram
दरअसल भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ 'डांस दीवाने 3' होस्ट कर रही हैं। महाराष्ट्र में कोरोना केस के बढ़ते मामलों को देखते हुए शूटिंग पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में पहले शूट कर लिए गए शो टीवी पर प्रसारित हो रहे हैं। हाल के एपीसोड में सोनू सूद स्पेशल गेस्ट के तौर पर शामिल हुए।







 
विज्ञापन

3 of 5
भारती सिंह - फोटो : फाइल फोटो
इसी दौरान एक वीडियो सामने आया जिसमें भारती रोते हुए दिखाई दे रहीं हैं। भारती ने कहा कि, 'कोरोना हमें रुला रहा है, कितनी जिंदगी इसने ले ली। मेरी मां की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। मेरी मां रोज मुझे कॉल करती थीं। एक कॉल में उन्होंने मुझे बताया कि हमारे पड़ोस में रहने वाले अंकल का निधन हो गया। वो फोन पर रो रहीं थीं। मेरे मन में डर बैठ गया कि क्या ऐसी ही कोई कॉल मुझे भी आएगी?

4 of 5
मां के साथ भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
आगे भारती ने कहा कि, 'इतना ज्यादा तोड़ दिया है कोरोना ने....। इसके बाद भारती रोने लगीं। उन्हें रोता देख सेट पर हर किसी के आंखें भर आईं। सोनू सूद और नोरा फतेही भी अपने आंसू पोंछने लगे। वहीं सेट पर कुछ देर के लिए काफी गंभीर माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि कोरोना की दूसरी लहर ने हर किसी के मनोबल को तोड़ दिया है। अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की कमी की खबरें सुनकर भी लोग हताश और निराश हो रहे हैं। हालांकि इस दुख की घड़ी में पूरा देश एक साथ खड़े होकर इसका मुकाबला कर रहा है। चारों तरफ से मदद पहुंचाई जा रही है। वहीं बॉलीवुड सेलेब्स भी आगे आकर मदद कर रहे हैं। सभी का विश्वास है कि एक दिन हम इस महामारी को हमेशा हमेशा के लिए खत्म कर देंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें