सौम्या टंडन
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया भर में गोरे-काले की बहस को तूल पकड़ता देख एक मल्टीनेशनल कंपनी फेयर एंड लवली ने अपने नाम से फेयर शब्द हटाने का फैसला किया है। इस फैसले से सौम्या बहुत खुश हैं। वह कहती हैं, 'किसी गोरे इंसान को गोरा कह देने में कोई बुराई नहीं है। इसमें किसी ने उसे कोई गाली नहीं दी। मैं कहना चाहती हूं कि सभी रंग खूबसूरत होते हैं लेकिन, दुर्भाग्य सिर्फ इस बात का है कि फेयर के साथ लवली शब्द भी जोड़ रखा है। उनका मानना है कि सिर्फ गोरे लोग ही खूबसूरत हो सकते हैं। यह धारणा गलत है।'