फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BhabiJi Ghar Par Hain: 'अनीता भाभी' को देख दीवाने हुए मोहल्ले के मर्द, पहली झलक से ही नेहा पेंडसे ने जीता दिल

Thu, 28 Jan 2021 04:14 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
भाभीजी घर पर हैं - फोटो : Neha pendse Instagram
टीवी जगत के पसंदीदा शोज में से एक 'भाभीजी घर पर हैं (Bhabiji Ghar Par Hain!)' एक बार फिर चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, अनीता भाभी का किरदार निभा रहीं सौम्या टंडन ने शो से अलविदा कह दिया है। अब अनीता भाभी का किरदार नेहा पेंडसे निभा रही हैं।
विज्ञापन

2 of 5
नेहा पेंडसे, सौम्या टंडन - फोटो : social media
कोरोना वायरस महामारी के बीच जब शूटिंग शुरू हुई, तो अनीता भाभी का किरदार कर रहीं सौम्या टंडन ने शो छोड़ने का फैसला किया। जिसके बाद अब नेहा पेंडसे (Neha Pendse) नई अनीता भाभी बनकर आ गई हैं। हाल ही में शो का एक नया प्रोमो शेयर किया गया है जिसमें नेहा पेंडसे यानी नई अनीता भाभी ने फर्स्ट लुक से ही सबके होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन

3 of 5
नेहा पेंडसे - फोटो : social media
नेहा पहले दिन मरून रंग की साड़ी में दिखाई दीं। सेट पर पहुंचने बाद उनका जोरदार स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया। नए प्रोमो में देखा जा सकता है कि नई अनीता भाभी ने शहर में वापस कदम रख दिया है और उनके मोहल्ले के सभी पुरुष उन्हें देखकर काफी खुश हैं। नई अनीता भाभी को देखते ही मोहल्ले के सभी पुरुष उनके पीछे भागने लगते हैं और अनीता भाभी की वापसी की खुशी मनाते हैं।

4 of 5
भाभी जी घर पर हैं - फोटो : amar ujala
वहीं इस प्रोमो में नेहा पेंडसे (नई अनीता भाभी) के अलावा आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा), शुभांगी आत्रे (अंगूरी भाभी) और रोहताश्व गौर (मनमोहन तिवारी) को भी देखा जा सकता है। शो का नया प्रोमो खूब पसंद किया जा रहा है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नेहा पेंडसे - फोटो : फाइल फोटो
नेहा पेंडसे की सेट की तस्वीरें देख फैंस अब उनके बहुत जल्द टीवी पर दिखने का इंतजार कर रहे हैं। नेहा भी इस शो लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वहीं पुरानी अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे ने भी नई अनीता भाभी की तारीफ में इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा है कि ‘ये शो अब मैं तुम्हारे लिए देखूंगी’।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें