फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप केस में फंसे टीवी के 'राम', घरवालों ने भी छोड़ दिया साथ

Thu, 14 Dec 2017 12:23 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
सोनी चैनल पर प्रसारित होने वाले मशहूर सीरियल 'बेहद' के एक्टर पीयूष सहदेव को मुंबई पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन पर एक महिला मॉडल ने दुष्कर्म का आरोप लगाया था। खबर है कि पीयूष के ऊपर लगा रेप का आरोप सही साबित हो गया है। आपको बता दें कि मुंबई की वर्सोवा पुलिस थाने ने शिकायत मिलने पर पीयूष को गिरफ्तार किया था और फिर कोर्ट ने उन्हें 27 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया था। 

पढ़ेंः फिल्ममेकर और एक्टर नीरज वोरा का निधन, 10 महीने से थे कोमा में
विज्ञापन

2 of 4
खबरों की मानें तो पीयूष की मेडिकल रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जिसकी वजह से उनपर लगा रेप का आरोप सही साबित हो गया है। पीयूष पर आईपीसी की धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया था।  23 साल की एक महिला मॉडल ने पीयूष पर शादी का झांसा देकर उनके साथ रेप करने का आरोप लगाया था। फिलहाल पीयूष मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद हैं। उनकी जमानत याचिका को कोर्ट ने नामंजूर कर दिया है। 
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि फिल्म 'बजरंगी भाईजान' में मुन्नी की मां का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मेहर विज, पीयूष की बहन हैं। उन्होंने इस मामले में बात करते हुए बताया कि वो अपने भाई और पापा के साथ बहुत दिन टच में नहीं हैं इसलिए उन्हें नहीं पता कि आखि‍र मामला क्या है।

पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार
विज्ञापन

4 of 4
वहीं पीयूष की एक्स वाइफ का कहना है कि वो और पीयूष पिछले 6 महीने से साथ नहीं हैं। उन्होंने भी इस मामले में कुछ भी कहने से साफ इनकार कर दिया। वैसे पीयूष सीरियल 'बेहद' से पहले चैनल लाइफ ओके के सीरियल 'देवों के देव महादेव' में भगवान राम की भूमिका निभा चुके हैं। इसके अलावा उन्होंने जीटीवी के शो 'सपने सुहाने लड़कपन के' में भी काम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें