फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WEEK 41: एकता कपूर का शो 'कुंडली भाग्य' है दर्शकों का पसंदीदा शो, यहां देखिए टॉप पांच सीरियलों की लिस्ट

Thu, 22 Oct 2020 08:01 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुंडली भाग्य - फोटो : zee5.com
ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने 41वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में कुछ खास बड़े बदलाव देखने को नहीं मिले हैं। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में जीटीवी का शो 'कुंडली भाग्य' में बाजी मारते हुए पहले स्थान पर जगह बनाई है। आगे की स्लाइड में देखिए इस हफ्ते के टॉप पांच सीरियल्स...
विज्ञापन

2 of 5
कुंडली भाग्य - फोटो : अमर उजाला
एकता कपूर का यह शो पहले नंबर पर है। सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) में प्रीता लूथरा हाउस वापस आ चुकी है। आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है। करण प्रीता का हाथ पकड़ कर उसे कहता है कि उसने उसे बहुत मिस किया। शो की स्टोरी और ट्विस्ट फैन्स का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। पिछले कुछ हफ़्तों से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। शो के इम्प्रेशंस में भी इजाफा हुआ है। ये शो सोमवार से लेकर शुक्रवार तक रात 9: 30 बजे प्रसारित होता है।
विज्ञापन

3 of 5
साथ निभाना साथिया - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार उत्सव पर प्रसारित हो रहा शो साथ निभाना साथिया दूसरे नंबर पर है। यह शो पहले स्टार प्लस पर प्रसारित होता था। लॉकडाउन में इसे दोबारा स्टार उत्सव पर प्रसारित किया जा रहा है। शो को 12726 इम्प्रेशंस मिले हैं। जल्द ही साथ निभाना साथिया 2 प्रसारित होने जा रहा है।

4 of 5
अनुपमां - फोटो : File Photo
स्टार प्लस का सीरियल 'अनुपमां' तीसरे स्थान पर है। सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) में बड़ा ट्विस्ट आनेवाला है। अनुपमा और वनराज की दोबारा शादी हो गई। तो वहीं काव्या वनराज का मंदिर में इंतजार करती रह जाती है लेकिन वनराज नहीं आता। यह शो जुलाई में ही शुरू हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुमकुम भाग्य - फोटो : File Photo
कुमकुम भाग्य चौथे स्थान पर काबिज है। यह शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में शामिल है। पिछले कई हफ्ते ये ये शो टॉप 5 में बना हुआ है। पांचवे स्थान पर एक बार फिर से  'कुंडली भाग्य' है। जो कि जी अनमौल पर प्रसारित होता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें