फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP WeeK 43: 'इमली' ने दी 'ये है चाहतें' को मात, पांचवें स्थान पर इस पॉपुलर सीरियल ने मारी धमाकेदार एंट्री

Fri, 04 Nov 2022 10:01 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media
किसी भी सीरियल की टीआरपी यह बताने के लिए काफी होती है कि दर्शक किस सीरियल को सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। शो में चल रहा मौजूदा ट्रैक लोगों को कितना पसंद आ रहा है, यह उस शो की टीआरपी पर निर्भर करता है। ऐसे में इस वक्त कौन सा सीरियल टॉप पर है और कौन सा टॉप- 5 में अपनी जगह नहीं बचा पाया, यह पता करने के लिए बार्क इंडिया ने 43वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट सामने आ गई है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल द्वारा जारी की गई इस टीआरपी में पिछले हफ्ते काफी दिनों बाद लिस्ट में जगह बनाने वाले सीरियल को एक बार फिर झटका लगा है। हालांकि, लिस्ट में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिला है, तो आइए जानते हैं इस हफ्ते टॉप 5 में कौन से शोज शामिल हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
अधिक और पाखी सीरियल अनुपमा - फोटो : social media

अनुपमा
रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर शो अनुपमा बीते कई हफ्तों से लगातार इस लिस्ट में टॉप कर रहा है। अनुपमा की बेटी पाखी के जीवन में अधिक की एंट्री और दोनों की शादी से सीरियल की कहानी में और ट्विस्ट आ गया है। शो के बीते एपिसोड में पाखी बहू बनकर पहली बार कपाड़िया मेंशन पहुंची, जिसके बाद वहां पर बरखा ने खूब बवाल किया। लेकिन लोगों को कहानी का यह ट्विस्ट शायद कुछ ज्यादा रास नहीं आया है। इसी कराण से पिछले सप्ताह के 2.8 मिलियन इंप्रेशन की तुलना में, इस हफ्ते 'अनुपमा' ने  2.5 मिलियन इंप्रेशन हासिल किए हैं।

विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media

गुम है किसी के प्यार में 
इस शो ने बीते काफी समय से ही इस लिस्ट में अपनी पोजिशन पक्की कर रखी है। पिछले हफ्ते के 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन की तुलना में इस हफ्ते इस टीवी शो ने 2.5 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ दूसरा स्थान हासिल किया है। नील भट्ट और आएशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर 'गुम है किसी के प्यार में' में इन दिनों चव्हाण परिवार में सवी का राज खुलने के बाद से भरपूर ड्रामा दिखाया जा रहा है। 
TV Celebs: जेल का मुंह देख चुके हैं ये टीवी सितारे, एक पर तो लगा था दुष्कर्म का आरोप

4 of 6
इमली - फोटो : Social Media

इमली
बीते कुछ हफ्ते से स्टार प्लस के इस सीरियल की रेटिंग में उतार-चढ़ाव जारी है। इस हफ्ते इसी के चलते शो ने टीआरपी लिस्ट में धमाकेदार वापसी की है। पिछले दो हफ्तों से इस लिस्ट से गायब रहा यह शो इस सप्ताह लिस्ट में तीसरे स्थान पर रहा है। 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन के साथ 'इमली' ने लिस्ट में काफी समय से तीसरी पोजीशन पर चल रहे सीरियल 'ये हैं चाहतें' को एक पायदान नीचे खिसका दिया है।  
Box Office Report: 'राम सेतु' बनी अक्षय की चौथी फ्लॉप, 'थैंक गॉड' का ठीक-ठाक प्रदर्शन, 'कांतारा' ने मारी बाजी

विज्ञापन

5 of 6
ये है चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये है चाहतें
पिछले कई हफ्तों से तीसरे स्थान पर चल रहे शो 'ये है चाहतें' को बड़ा झटका लगा है। इस बार इसकी व्यूअरशिप में कमी देखने को मिली है, जिसकी वजह से यह एक पायदान नीचे खिसक गया है। अबरार काजी और सरगुन कौर लूथरा की अदाकारी से सजे शो 'ये है चाहतें' को इस हफ्ते 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
Tabu: साउथ सुपरस्टार के प्यार में पड़ीं तब्बू, शादी के लिए 10 साल तक किया था इंतजार, फिर क्यों जुदा हुईं राहें?
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : Social Media
ये रिश्ता क्या कहलाता है
इस हफ्ते पांचवे नंबर के लिए बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। इस लिस्ट में इस बार पिछले दो सप्ताह से चल रहे शो 'पंड्या स्टोर' को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' ने बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मशहूर धारावाहिक 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में लीप के बाद अक्षरा और अभिमन्यु का दोबारा मिलना इसकी कहानी को दिलचस्प बना रहा है। यह शो 2.0 मिलियन इम्प्रेशंस के साथ 5वें स्थान पर है।
Milind Soman: खुद से आधी उम्र की अंकिता से शादी कर चर्चा में आए थे मिलिंद, बेहद फिल्मी है दोनों की लव स्टोरी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें