मनोरंजन और ड्रामे से भरपूर बिग बॉस का नया सीजन लगातार दर्शकों को पसंद आ रहा है। शो में नजर आ रहे प्रतिभागी लगातार दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। इस क्रम में गुरुवार को प्रसारित हुए एपिसोड में जहां प्रतिभागियों के बीच नोकझोंक और तकरार देखने को मिली, तो वहीं एक पल ऐसा भी आया जिसे देख कर कोई भावुक हो गया। दरअसल, शो में बतौर प्रतिभागी नजर आ रहीं अभिनेत्री टीना दत्ता के पेट डॉग का निधन हो गया। बिग बॉस से इस बारे में जानकारी मिलती टीना टूट गईं और फूट-फूटकर रोती नजर आईं।