बार्क इंडिया (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) ने 41वें हफ्ते की टीआरपी लिस्ट जारी कर दी है। दर्शकों का मनोरंजन करने वाले सीरियल्स लोगों को कितने पसंद आ रहे हैं इसका पता लगाने के लिए मेकर्स को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस हफ्ते जारी हुई लिस्ट की बात करें तो स्टार प्लस का मशहूर धारावाहिक 'अनुपमा' एक बार फिर लिस्ट में टॉप पर है। वहीं स्टार प्लस के ही एक शो ने लिस्ट में कई महीनों बाद अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। जिसके बाद इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में स्टार प्लस का ही राज देखा जा रहा है। तो आइए जानते हैं इस हफ्ते किस शो ने टॉप 5 में बनाई जगह और रहा इस लिस्ट में जगह पाने में नाकाम-