फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Navjot Singh Siddhu: क्रिकेट के बाद टीवी पर भी सिद्धू ने किया दर्शकों का मनोरंजन, इस शो से मिली शोहरत

Thu, 20 Oct 2022 08:00 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिकेट की दुनिया से राजनीति में आए और फिर टीवी जगत में कदम रखने वाले नवजोत सिंह सिद्धू आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिद्धू ने 15 साल तक टीवी की दुनिया में दर्शकों का मनोरंजन किया है। नवजोत सिंह पहली बार साल 2005 में 'द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज' में नजर आए थे। इसमें उन्होंने साल 2008 तक काम किया। इसके बाद उनको टीवी के सबसे चर्चित रिएलिटी शो बिग बॉस 6 में जाने का मौका मिला। जहां उन्होंने दर्शकों को खूब हंसाया। वह 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' के साथ-साथ 'द कपिल शर्मा शो' का भी हिस्सा रहे हैं। तो चलिए उनके जन्मदिन पर जानते हैं सिद्धू से जुड़ी कुछ बातें-
विज्ञापन

2 of 4
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
करीब 17 साल क्रिकेट की दुनिया में रहने के बाद सिद्धू ने 1999 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। सन्यास लेने के बाद उन्होंने कमेंट्री में भी हाथ आजमाया। नवजोत सिंह सिद्धू सलमान खान द्वारा होस्ट किए गए शो 'बिग बॉस 6' में कंटेस्टेंट बनकर नजर आए थे। लेकिन इस विवादित घर में वह सिर्फ 34 दिनों तक टिक पाए और फिर शो से बाहर हो गए।
विज्ञापन

3 of 4
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : facebook.com/sherryontopp
बिग बॉस के बाद नवजोत सिंह सिद्धू फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा के 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में भी बतौर गेस्ट शामिल हुए थे। वह 2013 से 2016 तक इस शो में जज बनकर नजर आए थे। नवजोत सिंह सिद्धू फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं। उन्होंने 'मुझसे शादी करोगी' और 'एबीसीडी 2' के कैमियो किया साथ ही पंजाबी फिल्म 'मेरा पिंड' में भी एक्टिंग की है।
विज्ञापन

4 of 4
नवजोत सिंह सिद्धू
2006 के डेली सोप 'क्या होगा निम्मो का' में, नवजोत सिंह को भगवान के रूप में देखा गया था। उन्होंने इस शो के कई एपिसोड किए थे। इसके अलावा वह 2016 से 2019 तक एक बार फिर कॉमेडी नाइट्स विद कपल में जज की भूमिका में नजर आए थे। इसके बाद उनकी जगह अर्चना पूरन सिंह ने ले ली थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें