फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP Week 39: 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को लगा तगड़ा झटका, रियलिटी शो की एंट्री से टीआरपी लिस्ट में मचा घमासान

Fri, 07 Oct 2022 04:18 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमा, ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : social media
बार्क ने इस साल के 39वें हफ्ते की टीआरपी जारी कर दी है। पिछले हफ्ते कौन से रियलिटी शो या सीरियल को दर्शकों ने सबसे ज्यादा पसंद किया, इसका खुलासा हो गया है। टीआरपी में कौन सा सीरियल इस वक्त टॉप पर है और किसे टॉप पांच से बाहर निकाल दिया गया है इसका पता भी चल गया है। हर बार पहले नंबर पर आने वाला स्टार प्लस का फेमस डेली सोप ‘अनुपमा’ इस हफ्ते भी अपनी पोजीशन पर कायम है। लेकिन इस बार टीआरपी लिस्ट में फेरबदल देखने को मिली है। इस हफ्ते एक बड़ा शो टीआरपी की रेस से बाहर हो गया है, जिसकी जगह एक रियलिटी शो ने ली है। तो चलिए जानते हैं इस हफ्ते किन सितारों के टीवी शोज को मिली टीआरपी टॉप-5 लिस्ट में जगह?
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : Social Media
अनुपमा
हर बार की तरह इस बार फिर 'अनुपमा' पहले स्थान पर अपना दबदबा बनाए हुए है। इस हफ्ते भी रुपाली गांगुली अपने अभिनय से दर्शकों को बांधे हुए हैं। रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना और मदालसा शर्मा स्टारर 'अनुपमा' में इन दिनों किंजल और तोषू में छिड़ी जंग अनुपमा की जिंदगी में तूफान ला रही है। तोषू-अनुपमा के बीच होता टकराव सीरियल की कहानी को काफी दिलचस्प बना रहा है, जो फैंस को बांधे हुए है। लेकिन इसकी व्यूअरशिप में कमी देखने को मिली है। इस बार 'अनुपमा' को 2.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।  
Actors Expensive Watch: शाहरुख-आमिर नहीं सबसे महंगी घड़ी पहनते हैं रणबीर कपूर, कीमत जान उड़ जाएंगे होश
विज्ञापन

3 of 6
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : Social Media
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के मशहूर सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ में इन दिनों सई और विराट की जिंदगी हर रोज नया मोड़ ले रही है। विनायक के इलाज के कारण जहां एक तरफ विराट और सई करीब आ रहे हैं, वहीं पत्रलेखा को इनकी मुलाकातों से दिक्कत हो रही है। टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते एक बार फिर से दूसरे स्थान पर नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा स्टारर यह शो रहा। 'गुम है किसी के प्यार में' बीते काफी हफ्तों से इसी नंबर पर बना हुआ है। शो को इस हफ्ते 2.6 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
Monalisa: मोनालिसा के बोल्ड लुक ने उड़ाए फैंस के होश, शिमरी गाउन में दिखा कातिल अंदाज

4 of 6
ये है चाहतें - फोटो : Social Media
ये हैं चाहतें
स्टार प्लस का यह सीरियल 'ये हैं चाहतें' लगातार इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज है। 'ये हैं चाहतें' में आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। इसकी वजह से यह टॉप-3 में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो रहा है। अकबर काजी और सरगुन कौर को इस हफ्ते 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।
Vilayat Jafri: मुंबई में कल सजेगा अवध के विलायत की यादों का जलसा, इस बार सुष्मिता को मिलेगा एक्सीलेंस अवॉर्ड
विज्ञापन

5 of 6
रविवार विद स्टार परिवार - फोटो : social media
रविवार विद स्टार परिवार
इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में बड़ा फेरबदल 'रविवार विद स्टार परिवार' के रूप में आया है। इस रियलिटी शो का ग्रैंड फिनाले लोगों को बहुत पसंद आया था, जिसकी वजह से वर्षों से प्रसिद्धी हासिल कर चुके शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' को बड़ा झटका लगा है। इसकी एंट्री के बाद 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' इस लिस्ट से बाहर हो गया है। 'रविवार विद स्टार परिवार' के ग्रैंड फिनाले को 2.2 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
Randeep Hooda: एक्टर से डायरेक्टर बने रणदीप हुड्डा, इस फिल्म में मुख्य किरदार के साथ संभाली निर्देशन की कमान
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इमली - फोटो : Social Media
इमली
स्टार प्लस का पॉपुलर शो 'इमली' इस हफ्ते भी इस लिस्ट में पांचवां स्थान हालिस किया है। सुंबुल तौकीर खान के जाने के बाद भी आर्यन और इमली की बेटियों की कहानी दर्शकों को भा रही है, जिसकी वजह से यह अभी भी इस लिस्ट में बना हुआ है। 'इमली' को इस बार 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं। 
BB16 Weekend Ka Vaar: सलमान ने लगाई घरवालों की क्लास, गौतम का बताया फेक, अब्दू रोजिक को दिया खास तोहफा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें