अनुपमा शो
- फोटो : twitter
अनुपमा
इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में सीरियल 'अनुपमा' नंबर एक पर काबिज है। शो में अनुपमा की जिंदगी अनुज से शादी होने के बाद पटरी पर लौट ही नहीं पा रही है। छोटी अनु की एंट्री से मचे बवाल और पाखी की बदतमीजियां लगातार बढ़ती ही जा रहा है। शो में आ रहे ट्विस्ट एंड टर्न शो को लगातार दिलचस्प बना रहे हैं। बार्क (ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल) की रिपोर्ट के अनुसार, सीरियल 'अनुपमा' फिर से टॉप पर है। इस चर्चित शो की टीआरपी पर किसी नए या पुराने शो के आने से कोई असर नहीं पड़ा। इस बार इसे 3.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशन मिले हैं।