फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV Serials Updates: अनुपमा से जबान लड़ाएगी पाखी..घर छोड़कर जाएगी पत्रलेखा, पढ़िए आज का सीरियल अपडेट

Thu, 28 Jul 2022 02:22 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सीरियल अपडेट - फोटो : social media
टीवी ने हमेशा से ही दर्शकों को जोड़े रखने के साथ-साथ उनेक मनोरंजन का भी खूब ख्याल रखा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटी की तरह छोटे पर्दे के कलाकार भी घर-घर में जाने जाते हैं। इन सितारों की पॉपुलैरिटी इतनी बढ़ गई है कि यह अब छोटे पर्दे से निकलकर बड़े पर्दे का रुख करने लगे हैं। ऐसे में लोगों को फिल्म रिलीज होने की जितनी उत्सुकता होती है, उतनी ही सीरियल का अगले एपिसोड की कहानी जानने को लेकर होती है। टीवी सीरियल्स की कहानी में रोज नए ट्विस्ट और टर्न्स आते हैं, जिसकी वजह से दर्शकों की दिलचस्पी इनमें बनी रहती है । तो चलिए जानते हैं आज भाग्य लक्ष्मी से लेकर अनुपमा तक में  क्या नया धमाका होने वाले है।
विज्ञापन

2 of 6
अनुपमा - फोटो : social media
अनुपमा
रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर शो 'अनुपमा' में आज पाखी अपनी सारी हदें पार कर देगी। आज अनुपमा और छोटी अनु शाह हाउस जाएंगे, तो पाखी अपनी मां को देखते ही किलस जाएगी और उसे घर से बाहर निकलने के लिए कहेगी। उसका कहना है कि अगर वह उसके घर नहीं रह सकती तो अनुपमा और उसकी नई बेटी को भी यहां उसके घर रहने का कोई अधिकार नहीं है। अनुपमा के लाख समझाने पर भी वह नहीं मानती है और अपनी मां पर चिल्लाती रहती है।
विज्ञापन

3 of 6
ये हैं चाहतें - फोटो : सोशल मीडिया
ये हैं चाहतें
'ये हैं चाहतें' के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रीशा सारांश को एक कार एक्सीडेंट से बचाती है। सारांश को बचाने के बाद प्रीशा को एहसास होता है कि उसने ऐसा पहले भी किया है, जिसकी वजह से वह बहुत परेशान हो जाती है और सोचती है कि आखिर उसे ऐसा क्यों लग रहा है। प्रीशा को परेशान देख जब अरमान उससे पूछता है, तब उसे रुद्राक्ष के प्लान का पता लग जाता है कि आखिर रूद्राक्ष करना क्या चाहता है।

4 of 6
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : सोशल मीडिया
ये रिश्ता क्या कहलाता है
आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिमन्यु अक्षरा को जबरदस्ती ऑडिशन के लिए लेकर जाता है। जहां अक्षरा एक प्यारा सा गाना गाकर सबको प्रभावित कर देती है। लेकिन आरोही को यह बात बिल्कुल पसंद नहीं आती और वह फोन पर किसी से जोर-जोर से बात कर बताती है कि अक्षरा बिरला परिवार की बहू है और वो ही यह ऑडिशन जीत जाएगी…बिरला परिवार बहुत अमीर है। यह बात सुनकर बाकी कंटेस्टेंट भड़क जाते हैं और अक्षरा के जीतने पर बहुत ड्रामा करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
गुम है किसी के प्यार में  - फोटो : सोशल मीडिया
गुम है किसी के प्यार में
सई का पड़ोसियों को इकट्ठा करना और पाखी के खिलाफ सोचना बिल्कुल पसंद नहीं आता है। तो आज के एपिसोड में वह सई पर खूब चिल्लाता है और पाखी की साइड लेता है। यह देख सई मन ही मन टूट जाती है, लेकिन वह किसी को भी इस बात का एहसास नहीं होने देती और अपने फैसले पर अटल रहती है। सई और विराट के बीच चलती बहस में पाखी घर से कहीं चली जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भाग्य लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया
भाग्य लक्ष्मी
'भाग्य लक्ष्मी' के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लक्ष्मी के मायके और ससुराल वालों में तीखी बहस हो जाती है। जहां लक्ष्मी के मायके वालों का मानना है कि वह यहां उसके भाग्य की वजह से है किसी और की वजह से नहीं। वहीं उसके ससुराल वाले कहते हैं कि वह लक्ष्मी को कभी भी यहां रहने देंगे। ऋषि अपनी मां को चुप कराने ही वाला होता है, लेकिन लक्ष्मी उसे रोक देती है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें