फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TRP WEEK 15: टॉप 5 की रेस में 'इमली' को मिला आखिरी स्थान, TRP में 'अनुपमा' के सामने सब शोज का निकला दम

Thu, 20 Apr 2023 04:59 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अनुपमा, इमली - फोटो : social media
टीवी पर प्रसारित होने वाले शो कुछ देर के लिए दर्शकों को अपनी परेशानियां भूलकर  मनोरंजन का मौका देते हैं। हालांकि, सभी टीवी सीरियल ऐसा करने में सफल नहीं हो पाते हैं। लेकिन, जो होते हैं उनका पता हम हर हफ्ते आने वाली टीआरपी लिस्ट से पता लगता है। ऐसे में ब्रॉडकास्टिंग ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया ने 15वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग भी जारी कर दी है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा सीरियल है इस हफ्ते टॉप पर और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।
विज्ञापन

2 of 7
रुपाली गांगुली, गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम
अनुपमा
स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले शो अनुपमा के लिए यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि इसे तो टॉप करने की आदत हो गई है। पिछले कई हफ्तों से ये शो टीआरपी की रेस में सबसे आगे चल रहा है। इन दिनों शो में ऐसे ट्विस्ट एंड टर्न्स दिखाए जा रहे हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं। शो में वनराज एक बार फिर अनुपमा को पाने की कवायद में लगा है, तो वहीं अनु और अनुज का आमना सामना करने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में दर्शकों को इस वक्त का ट्रैक काफी पसंद आ रहा है। शो को इस हफ्ते 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 7
ये रिश्ता क्या कहलाता है - फोटो : insta
ये रिश्ता क्या कहलाता है
पिछले हफ्ते की तरह इस हफ्ते भी ये रिश्ता क्या कहलाता है शो टीआरपी में दूसरा स्थान पर अपना दबदबा बनाए रखने में कामयाब रहा है। शो की कहानी इस वक्त दर्शकों को बांधे हुए हैं। वहीं अभीर की सच्चाई दर्शकों को काफी रोमांचित कर रही है। शो में बहुत जल्द नए ट्विस्ट आने वाले हैं। इस हफ्ते अक्षरा और अभिमन्यु की इस कहानी को 2.3 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।

4 of 7
गुम है किसी के प्यार में - फोटो : social media
गुम है किसी के प्यार में
इस हफ्ते भी टीआरपी लिस्ट में गुम है किसी प्यार अपनी दूसरे नंबर की पोजीशन पाने में असफल रहा है। विराट, सई और पाखी की कहानी में दर्शकों की दिलचस्पी घाटी है, लेकिन अभी भी कुछ लोगों को यह पसंद आ रही है। इस सीरियल में सई इन दिनों विराट की हरकतों से काफी परेशान नजर आ रही है। शो को इस हफ्ते 2.1 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
विज्ञापन

5 of 7
फाल्तू - फोटो : social media
फाल्तू
फाल्तू और अयान की ये कहानी पिछले काफी समय से टीवी पर चल रही है। हालांकि इसकी कहानी में नया मोड़ देखने को मिल रहा है, जिसके चलते इसकी टीआरपी में लगातार उछाल हो रहा है। शो को इस हफ्ते 1.8 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Salman Khan: पामेला के निधन से शोक में बॉलीवुड, सलमान ने कैंसिल की किसी का भाई किसी की जान की स्क्रीनिंग
विज्ञापन

6 of 7
इमली - फोटो : insta
इमली
टीआरपी की लिस्ट में अक्सर तीसरे या चौथे स्थान पर रहने वाले शो इमली को इस बार आखिरी स्थान मिला है। हालांकि, शो में चल रहे ट्रैक को दर्शक पसंद कर रहे हैं इसलिए टीआरपी में अपनी जगह बनाने में ये शो सफल रहा है। इस हफ्ते शो को 1.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
TMKOC: जुबानी जंग छोड़ शैलेश लोढ़ा ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, असित मोदी संग इस बात पर चल रही तकरार
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
टीआरपी लिस्ट - फोटो : Social media
यहां देखें कौन से स्थान पर रहे बाकी शोज: 
  सीरियल का नाम   व्यूअरशिप इम्प्रेशन्स (मिलियन)
6. पंड्या स्टोर 1.7
7. ये है चाहतें 1.6
8. तारक मेहता का उल्टा चश्मा 1.5
9. तेरी मेरी डोरियां     1.4
10. कुंडली भाग्य   1.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें