फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नंबर एक पर रहा कुंडली भाग्य, इंडियाज बेस्ट डांसर ने भी मारी बाजी, देखें टॉप पांच सीरियल की लिस्ट

Thu, 12 Nov 2020 07:42 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
कुंडली भाग्य - फोटो : जी टीवी
छोटे पर्दे के कई शो हैं जो हर दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। इन शो की लोकप्रियता का पता उनकी टीआरपी के जरिए चलता है। कौन सा शो सबसे ज्यादा दर्शकों को पसंद आया इसका पता ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की लिस्ट के जरिए चलता है। पिछले हफ्ते कौन से टीवी शो टॉप पांच में रहे उसकी लिस्ट बार्क ने जारी कर दी है। 
विज्ञापन

2 of 5
कुंडली भाग्य - फोटो : अमर उजाला
इन दिनों छोटे पर्दे पर जीटीवी का टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। यह शो लगातार टीआरपी के मामले में नंबर एक पर बना हुआ है। एकता कपूर का यह शो अपनी कहानी और ट्विस्ट की वजह से दर्शकों द्वारा लगातार पसंद किया जा रहा है। इसी वजह से इसकी टीआरपी में हर दिन उछाल देखा जा रहा है। 'कुंडली भाग्य' को कुल 12279 इम्प्रेशंस मिले हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अनुपमां - फोटो : File Photo
इस बार टीआरपी में स्टार प्लस के सीरियल अनुपमां ने अच्छी वापसी की है। यह सीरियल पिछली बार टीआरपी की लिस्ट में तीसरे नंबर पर था, लेकिन इस बार यह सीरियल दूसरे नंबर पर आ गया है। अनुपमा को कुल 11281 इम्प्रेशंस मिले हैं, जो पहले की तुलना में काफी बेहतर है। अनुपमां सीरियल जुलाई 2020 में शुरू हुआ था। सीरियल को पहले ही दिन से ही इसको दर्शकों की बेहद प्रतिक्रिया मिल रही है।

4 of 5
साथ निभाना साथिया - फोटो : file photo
इस बार बार्क की रिपोर्ट में सोनी एंटरटेनमेंट चैनल का डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर अपनी जगह बनाने में कामयाब रहा है। बीते कुछ समय से दर्शक इस शो को काफी पसंद कर रहे हैं। इंडियाज बेस्ट डांसर को कुल 10296 इम्प्रेशंस मिले हैं। वहीं इस बार चौथे स्थान पर स्टार उत्सव का सीरियल साथ निभाना साथिया रहा है। इसको कुल 10284 इम्प्रेशंस मिलें हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कुमकुम भाग्य - फोटो : file photo
बार्क रिपोर्ट की लिस्ट में पांचवे स्थान पर जी टीवी का सीरियल कुमकुम भाग्य रहा है। पिछली रिपोर्ट में यह सीरियल चौथे नंबर पर था। यह शो काफी लंबे समय से टीआरपी रैंकिंग में शामिल है। इस बार टीआरपी लिस्ट में सीरियल कुमकुम भाग्य को कुल 10143 इम्प्रेशंस मिले हैं।  

पढ़ें: Asif Basra: अनुराग कश्यप की फिल्म से मशहूर हुए थे आसिफ बसरा, थियेटर से शुरू किया था करियर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें