फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bade Achhe lagte Hain 2: कुछ ज़्यादा ही लंबी खिंच गई है राम और प्रिया की प्रेम कहानी, दो हफ्ते तक एक्सीडेंट के सीन को भुनाने की कोशिश से दर्शक नाराज

Tue, 01 Feb 2022 04:32 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बड़े अच्छे लगते हैं 2 - फोटो : SonyTv
एकता कपूर के पॉपुलर सीरियल 'बड़े अच्छे लगते हैं' के पहले सीजन ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। जिसे देखते हुए इसका दूसरा सीजन भी ऑन एयर किया गया। नकुल मेहता और दिशा परमार की जोड़ी ने राम और प्रिया की जगह तो ले ली लेकिन दर्शक इसमें दिखाए जा रहे नेवर एंडिंग सीन्स से परेशान हो गए हैं। हफ्ते दर हफ्ते एक ही सीन का इंतजार करवाए जाने से दर्शक नाराज हो गए हैं और शायद यही वजह है कि ये शो टीआरपी में अपनी जगह नहीं बना पा रहा है। इस शो की कहानी एक ही सीन पर आकर अटक गई है।
विज्ञापन

2 of 6
बड़े अच्छे लगते हैं 2 - फोटो : SonyTv
'कल देखें' के नाम पर हो रहा मजाक
इस पूरे धारावाहिक ने अब अपनी पकड़ खो दी है। दूसरे सीजन में राम कपूर और प्रिया की धीमी आंच पर पकती प्रेम कहानी को दर्शकों ने पसंद करना शुरू ही किया था कि निर्देशक कहानी को अनावश्यक रूप से घुमाने में लग गए। दर्शकों को बेवकूफ समझते हुए बिना तर्क वाले सीन गढ़े गए। टीआरपी बटोरने के लिए मेकर्स ने राम कपूर का एक्सीडेंट तो कराया लेकिन इस एक्सीडेंट का सीन आगे देखिए लिखकर ब्रेक लिया वो सीन आगे तो क्या एक हफ्ते तक आया ही नहीं। 
विज्ञापन

3 of 6
बड़े अच्छे लगते हैं 2 - फोटो : SonyTv
कब होगा भैया राम कपूर का एक्सीडेंट?
राम कपूर का एक्सीडेंट होगा इस सीन को लगभग दो हफ्ते तक आगे देखिए और कल देखिए लिखकर इंतज़ार करवाया गया।कहानी में अब तक एक्सीडेंट नहीं दिखाया गया है। आलम ये है कि कहानी अभी लोहड़ी मनाने पर ही अटकी हुई है। दर्शक इससे ना केवल बोर हुए बल्कि चिढ़ने लगे हैं। 

4 of 6
बड़े अच्छे लगते हैं 2 - फोटो : SonyTv
टीआरपी के लिए कुछ भी
माना कि टीआरपी लिस्ट में बने रहने के लिए मेकर्स जमकर पसीना बहाते हैं, कई बात तो भयंकर एक्सीडेंट करवाने से भी परहेज नहीं करते हैं। लेकिन दो हफ्तों से चल रहा एक्सीडेंट करवाने का सिलसिला बीते रोज प्रसारित हुए एपिसोड में भी नहीं दिखाया गया। दर्शकों को उम्मीद है कि एक फरवरी को दिखाए जाने वाले एपिसोड में शायद ये बरसों से चला आ रहा सिलसिला खत्म हो और सीरियल की कहानी आगे बढ़े।
विज्ञापन

5 of 6
बड़े अच्छे लगते हैं 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
देखने को मिलेगा हाई वोल्टेज ड्रामा
दर्शकों को उम्मीद है कि प्रिया कपूर का एक्सीडेंट होने के बाद कहानी में कुछ रस आए। अभी तो राम और प्रिया की प्रेम कहानी में कुछ खास देखने को नहीं मिल रहा है। पिछले दिनों अनुज का एक्सीडेंट होने के बाद सीरियल अनुपमा की कहानी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था। बड़े अच्छे लगते हैं 2 के मेकर्स को भी कुछ इसी तरह का ड्रामा इस सीरियल में भी लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बड़े अच्छे लगते हैं 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
बड़ी घटना के बाद 'धूम ताना ताना'
खैर इंडियन टीवी शोज से हम उम्मीद भी क्या कर सकते हैं 2 मिनट की बात को 30 मिनट तक खींचने की परंपरा तो यहां पुरानी रही है। भारतीय सीरियलों में कोई बड़ी घटना हुई नहीं कि चारों तरफ से कैमरे उस किरदार के चेहरे पर आ धमकते हैं। 'धूम ताना ताना', 'लालाला रूरूरू' जैसी गैरजरूरी म्यूजिक बजने लगती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें