फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेबी शावर: पूजा बनर्जी ने साझा कीं अपनी गोद भराई की तस्वीरें, पिंक गाउन में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर

Mon, 27 Dec 2021 02:24 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पूजा बनर्जी का बेबी शावर - फोटो : इंस्टाग्राम

टेलीविजन की मशहूर अदाकारा और ‘कुमकुम भाग्य’ फेम पूजा बनर्जी जल्द ही मां बनने वाली हैं। अभिनेत्री ने काफी समय पहले ही अपने फैंस के साथ यह गुड न्यूज साझा की थी। वहीं, अब एक्ट्रेस ने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। यह तस्वीरें अभिनेत्री काीगोदभराई रस्म की हैं। 25 दिसंबर को आयोजित हुए इस बेबी शावर फंक्शन में पूजा गुलाबी रंग के गाउन में अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर गईं इन तस्वीरों में अभिनेत्री बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ ही पूजा ने गोद भराई की रस्म के लिए लगाई अपनी मेंहदी की तस्वीर भी शेयर की है। पूजा बनर्जी ने अपने हथेलियों पर प्रेग्नेंसी थीम की मेहंदी भी लगाई थी। मेहंदी से पूजा ने अपने हाथो पर बेबी बंप फ्लॉन्ट करता कपल और छोटा बच्चा बनवाया था। इसके साथ ही मेंहदी में बच्चे की जरूरत की चीजें भी बनावाई हैं।

विज्ञापन

2 of 5
पूजा बनर्जी का बेबी शावर - फोटो : इंस्टाग्राम

पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल की इस बेबी शावर पार्टी में आरिया अग्रवाल और सुभावी चौकसे भी पहुंची थीं। पार्टी के लिए एक खास तरह का केक बनवाया गया था। इस खूबसूरत केक पर बेबी ब्वॉय और गर्ल डॉल्स के साथ पिंक और ब्लू बैलून भी नजर आ रहे हैं। 
 

 

विज्ञापन

3 of 5
पूजा बनर्जी का बेबी शावर - फोटो : इंस्टाग्राम

पार्टी में पहुंचे मेहमानों ने पूजा बनर्जी और संदीप सेजवाल के साथ जमकर मस्ती की। इस दौरान सुभावी चौकसे ने भी फेक बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पूजा के साथ तस्वीर भी क्लिक कराई। तस्वीरों को देख साफ नजर आ रहा कि पूजा  बनर्जी के इस बेबी शावर पार्टी में  सभी ने खूब एंजॉय किया। 
 

 

4 of 5
पूजा बनर्जी का बेबी शावर - फोटो : इंस्टाग्राम

पूजा और उनके पति संदीप अपने पहले बच्चे को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। पूजा अगले साल मार्च में बच्चे को जन्म देने वाली हैं। हालांकि इस बीच भी वह लगातार अपने शो ‘कुमकुम भाग्य’ में काम कर रही हैं। उन्होंने वजन बढ़ने और शारीरिक बदलाव की वजह से काम नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि उनके शरीर में हर महीने बदलाव आ रहे हैं, जिससे वह खुश हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पूजा बनर्जी का बेबी शावर - फोटो : इंस्टाग्राम

अभिनेत्री इस गुड न्यूज को शेयर करते हुए बताया था कि उन्हें सेट पर ही इस खुशखबरी के बारे में पता चला था। उन्होंने कहा था कि सेट पर उन्हें अपनी टीम से काफी सपोर्ट मिलता है और बिल्कुल उन्हें घर जैसा एहसास होता है। अभिनेत्री ‘कुमकुम भाग्य’ में रिया का किरदार निभा रही हैं, जिन्हें दर्शक बेहद पसंद करते हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें