सतीश कौल
- फोटो : Social media
'महाभारत' में इंद्र देव का किरदार निभाने वाले सतीश कौल ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत पंजाबी फिल्मों से की थी। फिल्म 'कर्मा' से लेकर 'खेल', 'प्यार का मंदिर', 'राम लखन' और 'प्यार तो होना ही था' तक तमाम ऐसी फिल्में दी थी, जिसमें सतीश कौल ने अपने अभिनय के दम पर लोगों का दिल जीता था। लेकिन उनकी जान आर्थिक तंगी ने ले ली। आखिरी दिनों में उनके पास इलाज के लिए भी पैसे नहीं थे। यह बात फिल्मी सितारों तक पहुंची तो कईयों ने उनकी मदद की लेकिन पिछले साल 10 अप्रैल को उनका निधन हो गया।