छोटे पर्दे का मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल इन दिनों लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस बार शो में एक से बढ़कर एक प्रतिभाशाली कलाकार अपना हुनर दिखा रहे हैं। 13वें सीजन में शो में जज की कुर्सी पर नेहा कक्कड़, विशाल ददलानी और हिमेश रेशमिया नजर आ रहे हैं। ताजा एपिसोड में फिल्म 'एन एक्शन हीरो' की स्टारकास्ट फिल्म का प्रमोशन करने पहुंचे थे। Shehnaaz Gill: फैंस के बीच अपने ही बॉडीगार्ड पर फूटा शहनाज गिल का गुस्सा, चिल्लाकर पूछा- क्या समस्या है?
विज्ञापन
2 of 4
आयुष्मान खुराना
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस दौरान आयुष्मान ने नेहा और खुद को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। यह बात तो सबको पता है कि नेहा कक्कड़ इंडियन आइडल में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ चुकी हैं। हालांकि बहुत कम लोगों को यह पता होगा कि आयुष्मान खुराना भी इस शो के लिए ऑडिशन दे चुके हैं। इस बात का खुलासा आयुष्मान ने किया है। दरअसल, इस शो में पहुंचते ही आयुष्मान की पुरानी यादें ताजा हो गईं। एक्टर ने सबके साथ एक बहुत ही दिलचस्प किस्सा शेयर किया। Daya Shankar Pandey: ‘रामू ने ठुकरा दी आमिर खान की सिफारिश, आशुतोष की ‘पहला नशा’ में सीन कटा तो बहुत रोया...’