भाभी तबस्सुम के साथ अरुण गोविल
- फोटो : Social Media
अरुण मुंबई में काफी समय तक अपने बड़े भाई विजय गोविल के साथ रहे। यहां अरुण के पास अपना करियर बनाने का समय था। अरुण के पास दो रास्ते थे पहला रास्ता था कि वो अपने भाई के बिजनेस में हाथ बटाएं जो कि बेहद ही सीधा और सरल रास्ता था। दूसरा रास्ता था अपनी भाभी तबस्सुम की तरह कला के क्षेत्र में आगे बढ़ने का, जो कि थोड़ी कठिन राह थी। लेकिन अरुण ने यहां दूसरा रास्ता चुना। बता दें कि अरुण गोविल की भाभी तबस्सुम फिल्म इंडस्ट्री का जाना पहचाना नाम हैं। तबस्सुम ने सालों तक बॉलीवुड में अपना योगदान दिया है। हालांकि इस बारे में अरुण के फैन्स नहीं जानते थे कि उनका और तबस्सुम का इतना गहरा रिश्ता है।