फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bigg Boss 11: शो में फिर लगने वाला है सेक्स का तड़का, जो भी देखेगा समझो दिल धड़का

Tue, 09 Jan 2018 05:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Puneesh and Akash Dadlani
रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' की गिरती टीआरपी से शो के निर्माता परेशान हैं। जिसकी वजह से उन्हें घर में नए ट्विस्ट की जरूरत है और अब शो के निर्माताओं ने ऐसा कुछ किया है जिससे टीआरपी में उछाल आना तय है।

पढ़ें: Bigg Boss 11: शिल्पा शिंदे के Winner बनने के चांस क्यों हो रहे हैं कम, जानिए 5 कारण
विज्ञापन

2 of 5
Arshi Khan
बिग बॉस 11 का फिनाले वीक शुरू हो चुका है। ऐसे में आवाम की फेवरेट और घर की सबसे कंट्रोवर्शिअल कंटेस्टेंट अर्शी खान घर में एंट्री करने वाली हैं। अर्शी फिनाले से पहले घरवालों का हौंसला बढ़ाएंगी। इस दौरान उन्होंने घर के अंदर अपनी अदाओं से दर्शकों को एंटरटेन किया। बता दें कि अर्शी अपनी बोल्ड अदाओं के लिए जानी जाती हैं उन्होंने घर के बाहर ही नहीं घर के अंदर भी अपनी बिंदास अदाओं से दर्शकों का दिल जीता है।
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Arshi Khan
शो के मेकर्स अर्शी को फिनाले से पहले बिग बॉस हाउस भेजकर एक बार फिर से हंगामा करवाना चाहते हैं। आज के एपिसोड में अर्शी घर के अंदर एंट्री करेंगी और मशहूर गाने 'रश्क-ए-कमर' पर डांस करेंगी। साथ ही अर्शी को घरवालों के सामने एक टास्क देना होगा, जिसमें कंटेस्टेंट्स को सबसे ज्यादा मतलबी यानी Mean होना होगा अब ये घरवालों पर निर्भर करता है कि वो ये टास्क किस तरह से करते हैं। 

4 of 5
Arshi Khan and Vikas
इस दौरान अर्शी अपने खास दोस्त विकास गुप्ता को सपोर्ट करेंगी। बता दें कि घर में रहते हुए अर्शी और विकास की काफी अच्छी दोस्ती थी। घर से बाहर निकलने के बाद भी अर्शी ने विकास को अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था और कहा था कि वो चाहती हैं कि विकास ही शो को जीते।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shilpa Shinde
शुरूआती हफ्तों में अर्शी और शिल्पा की खूब जमीं लेकिन बाद में दोनों ही एक दूसरे को फूटी आंख नहीं सुहाते थे। घर से बाहर निकलने के बाद अर्शी ने शिल्पा के खिलाफ खूब आग उगले। घर में दोबारा पहुंचने पर अर्शी एक बार फिर शिल्पा को निशाने पर लेंगी और उन्हें इस घर का सबसे मतलबी सदस्य बताएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें