फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरमान-रिद्धिमा से आरके-मधुबाला तक, टीवी की इन जोड़ियों ने चुरा लिए थे दर्शकों के दिल

Mon, 12 Apr 2021 12:17 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टीवी कपल - फोटो : सोशल मीडिया
छोटा पर्दा हमेशा से दर्शकों के लिए बेहद खास रहा है। फिल्मों में जो इमोशन और कहानी सिर्फ 2-3 घंटे में कह दी जाती है वो कहानी छोटे पर्दे पर बारीकी से दिखाई जाती है। साल 2000 के आने के बाद छोटे पर्दे पर कुछ ऐसे सीरियल भी आए थे जिनकी कहानियों से ज्यादा उनकी जोड़ियों ने दर्शकों का दिल जीता था। ये जोड़ियां इतनी मशहूर हो गईं थीं कि असल जिंदगी में भी लोग इन्हें साथ देखना चाहते थे। तो चलिए आज आपको बताते हैं टीवी के कुछ ऐसे ही खूबसूरत ऑनस्क्रीन कपल को जिन्होंने चुराया था दर्शकों का दिल।
विज्ञापन

2 of 6
शरारत - फोटो : Instagram
ध्रुव-जिया

छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाला शो शरारत दर्शकों को काफी पसंद आया था। इस शो में नानी की शरारत और जिया की नादानी तो लोगों को पसंद थी ही साथ ही शो की मुख्य जोड़ी जिया और ध्रुव को काफी पसंद किया जाता था। इस शो में दोनों की कॉलेज वाली लव स्टोरी दिखाई गई थी जिसे टीनएजर्स काफी पसंद करते थे। बता दें की ध्रुव का किरदार करणवीर बोहरा और जिया का किरदार श्रुति सेठ ने निभाया था।
विज्ञापन

3 of 6
मधुबाला - फोटो : Instagram
आरके- मधुबाला

कलर्स पर प्रसारित होने वाले शो 'मधुबालाः एक इश्क एक जुनून' काफी मशहूर शो था। इसमें विवान डीसेना ने आरके का और धृष्टि धामी ने मधुबाला का किरदार निभाया था। छोटे पर्दे पर फिल्मों की कहानी और आरेक-मधुबाला का रोमांस हर किसी का पसंदीदा था। इस शो में दोनो की केमेस्ट्री काफी पसंद की गई थी।

4 of 6
दिल मिल गए - फोटो : Instagram
अरमान-रिद्धिमा

दिल मिल गए शो में डॉक्टर्स की कहानी दिखाई गई थी। शो के कलाकारों ने डॉक्टर्स के किरदार निभाए थे जो लोगों की जान बचाते हैं और अपनी निजी जिंदगी में आ रही सभी उलझनों को भी अपने तरीके से सुलझाते हैं। इस शो की मुख्य जोड़ी यानी अरमान रिद्धिमा को दर्शकों ने खूब पसंद किया। अरमान का किरदार करण सिंह ग्रोवर ने निभाया था जबकि रिद्धिमा के किरदार में तीन अभिनेत्रियां नजर आईं थीं। हालांकि करण की जोड़ी सबसे ज्यादा शिल्पा आनंद और जेनिफर विंगेट के साथ पसंद की गई थी।
विज्ञापन

5 of 6
कितनी मोहब्बत है - फोटो : सोशल मीडिया
आरोही-अर्जुन

शो कितनी मोहब्बत है में दिखाया गया था कि एक घमंडी अमीर लड़के की जिंदगी में जब एक प्यारी और चुलबुली लड़की की एंट्री होती है तो उसकी जिंदगी कैसे बदल जाती है। आरोही और अर्जुन ने अपनी मोहब्बत से दर्शकों के दिल में मोहब्बत पैदा कर दी थी। इस जोड़ी को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। करण कुंद्रा ने शो में अर्जुन का किरदार निभाया था जबकि कृतिका कामरा आरोही के किरदार में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मिले जब हम तुम - फोटो : सोशल मीडिया
गुंजन-सम्राट

मिले जब हम तुम में गुंजन और सम्राट की केमेस्ट्री ने दर्शकों का दिल लूट लिया था। गुंजन और सम्राट एक दूसरे से बिल्कुल अलग स्वभाव के लोग रहते हैं, लेकिन जब दोनो की मुलाकात बढ़ती है तो पहले बात दोस्ती और फिर प्यार तक पहुंच जाती है। शो में गुंजन का किरदार सनाया ईरानी ने और सम्राट का किरदार मोहित सहगल ने निभाया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें