फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से ठीक होते ही ग्लैमरस अंदाज में दिखीं रूपाली गांगुली, फैंस के उड़ाए होश

Sun, 11 Apr 2021 09:48 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
देश में कोरोना की दूसरी लहर के बीच बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री के कई सेलेब्स भी इसकी चपेट में आ गए हैं। हाल ही में टीवी सीरियल अनुपमा की लीड अभिनेत्री रुपाली गांगुली भी कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। लेकिन अब उनके फैंस के लिए राहत की खबर है। रुपाली ने कोरोना महामारी को मात दे दी है और अब वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और उसके तुरंत बाद ही उनकी कई ग्लैमरस तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो फैंस को खूब पसंद आ रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
रुपाली गांगुली ने महामारी को मात देते ही अपना ग्लैमरस अवतार फैंस को दिखाया है। रुपाली के जिस सादे अवतार को फैंस ने ऑनस्क्रीन देखा है उन्हें रुपाली का ये ग्लैमरस अवतार काफी हैरान कर रहा है। रुपाली ने बिना कोई छोटे कपड़े पहने ही बेहद शानदार फोटोशूट करवाया है। इन तस्वीरों में रुपाली बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रही हैं। बता दें कि अभिनेत्री जल्द ही शूटिंग सेट पर भी वापसी कर सकती हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
रुपाली की उम्र 43 साल है लेकिन उनकी तस्वीर देखकर आप भी कहेंगे कि उम्र बस उनके लिए एक संख्या हैं। इन तस्वीरों में रुपाली की खूबसूरती के सभी कायल हो गए हैं। उनकी शर्माने की अदा लोगों को उनका दीवाना बना रही है तो वहीं खुद पर नाज करने वाला अंदाज भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। फैंस ने रुपाली का ये अंदाज देखकर कहा कि, 'आपको पहले कभी इस अवतार में नहीं देखा, आप बेहद खूबसूरत हैं'।

4 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : Instagram
रुपाली पर्दे पर चाहे कितने ही गंभीर किरदार निभा लें लेकिन असल जिंदगी में वो बेहद चुलबुली हैं। रुपाली लोगों के साथ प्यार से पेश आती हैं और बदले में वैसे ही प्यार और सम्मान की उम्मीद रखती हैं। रुपाली इन दिनों टीवी पर अपने शो से खूब धूम मचा रही हैं। उनका शो 'अनुपमा' लगातार कई हफ्तों से टीआरपी की रेस में काफी आगे चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रुपाली गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया
रुपाली टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री हैं जिन्होंने पर्दे पर कई तरह के किरदार निभाए हैं। टीवी जगत में महिलाएं अक्सर एक तरह के ही किरदार में बंध जाती हैं, लेकिन रुपाली ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने 'साराभाई वर्सेज सारा भाई' में अपनी कॉमेडी का जौहर दिखाया तो वहीं संजीवनी में वैंप का किरदार निभाकर उन्होंने लोगों का दिल लूट लिया। इसके अलावा रुपाली टीवी शो 'परवरिश' में भी नजर आ चुकी हैं। उनके किरदार स्वीटी आहलुवालिया को काफी पसंद किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें