फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TV: टीवी होस्ट बने अर्जुन बिजलानी और गायक अमाल मलिक, 'रविवार विद स्टार परिवार' से करेंगे बोहनी

Fri, 10 Jun 2022 08:00 PM IST
शशि सिंह अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
रविरवार विद स्टार परिवार - फोटो : insta
स्टार प्लस के सीरियल तो घर-घर में लोकप्रिय हैं ही, इसके साथ में यह चैनल हमेशा से अपने दर्शकों के लिए कुछ अनोखे रियलिटी शोज भी लेकर आता रहा है। हाल ही में अभी स्टार के शो 'स्मार्ट जोड़ी' का फिनाले हुआ है और अब इस शो की सफलता के बाद स्टार प्लस एक बार फिर से अपना नया शो लेकर आ रहा है जिसका नाम होगा, 'रविवार विद स्टार परिवार'। इस शो को हर रविवार प्रसारित किया जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
अमाल मलिक, अर्जुन बिजलानी - फोटो : insta
जानकारी के मुताबिक इस शो के साथ ही अभिनेता अर्जुन बिजलानी स्टार प्लस के साथ अपनी जर्नी शुरू करने वाले हैं। रविवार विद स्टार परिवार को अर्जुन बिजलानी और गायक व संगीतकार अमाल मलिक होस्ट करने वाले हैं। इन दोनों की जोड़ी शो में प्रतिभागियों के साथ मजेदार गेम्स अन्य गतिविधियों की मेजबानी करती दिखाई देगी।
विज्ञापन

3 of 4
अर्जुन बिजलानी - फोटो : Instagram: @arjunbijlani
'रविवार विद स्टार परिवार' शो को होस्ट करने को लेकर अभिनेता अर्जुन बिजलानी बताते हैं, ''मैं स्टार परिवार के साथ अपने सफर को शुरू करने को लेकर उत्सुक हूं। मुझे अभिनय से उतना ही प्यार है, जितना मुझे होस्टिंग से है। शो 'रविवार विद स्टार परिवार' में अपने परिवार के लिए होस्ट बनना एक ही समय में चुनौतीपूर्ण और मजेदार भी होने वाला है क्योंकि शो का कॉन्सेप्ट बहुत हटके है और कुछ ऐसा जो हमने हिंदी टेलीविजन पर पहले कभी नहीं देखा है। मैं इस रोमांचकारी और मजेदार यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं। मैं एक बार फिर अपने प्रशंसकों और स्टार प्लस के दर्शकों को अनोखे तरीके से जोड़ने की उम्मीद कर रहा हूं।"
विज्ञापन

4 of 4
रविवार विद स्टार परिवार - फोटो : insta
स्टार के ऑनस्क्रीन परिवारों में होगी प्रतिस्पर्धा
'रविवार विद स्टार परिवार' एक पारिवारिक मनोरंजनक रियलिटी शो होगा। इस शो में मनोरंजक गेम होंगे, जिसमें स्टार के ऑनस्क्रीन परिवार एक दूसरे के साथ प्रतिस्पर्धा करते दिखाई देंगे। स्टार के इस नए रियलिटी शो में 'ये रिश्ता क्या कहलाता है', 'अनुपमा' और 'इमली' जैसे शो के सभी सितारे डांस, गाना और अन्य रोमांचक गतिविधियों सहित कई प्रकार की टास्क में एक दुसरे से कॉम्पिटिशन देंगे और विजेता 'स्टार' परिवार' को 'सर्वश्रेष्ठ परिवार' का ताज पहनाया जाएगा।' ये शो रविवार, 12 जून, 2022 से शुरू हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें