फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली शादी टूटने के बाद परमीत से प्यार कर बैठी थीं अर्चना, 27 साल पहले रही थीं लिव-इन में

Wed, 18 Sep 2019 06:02 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Parmeet Sethi and Archana Puran Singh - फोटो : instagram
सभी को हंसा हंसाकर गुदगुदाने वाली अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) आज किसी पहचान की मुहताज नहीं है। अर्चना और परमीत सेठी की शादी को 27 साल हो चुके हैं। इन दोनों का रिश्ता आज भी उतना ही मजबूत है जितना कि पहले था। बहुत ही कम लोग जानते होंगे अर्चना ने परमीत से दूसरी शादी की है। परमीत से अर्चना की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी। 
विज्ञापन

2 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
आईबी टाइम्स वेबसाइट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पहली शादी टूटने के बाद अर्चना पूरन सिंह किसी भी रिश्ते में बंधना नहीं चाहती थीं। इसी दौरान अचानक उनकी परमीत से मुलाकात हो गई और दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गए कि यह रिश्ता सात जन्मों के लिए बंध गया। रिपोर्ट के अनुसार अर्चना परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठीं तो वहीं परमीत अर्चना की सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे।
विज्ञापन

3 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप में जाने का फैसला लिया। जिस वक्त इन दोनों ने यह फैसला लिया था उस वक्त दोनों का इस तरह शादी के पहले एक साथ रहना अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। कुछ वक्त तक इन लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 30 जून, 1992 में शादी कर ली। 

4 of 5
Archana Puran Singh - फोटो : instagram
शादी के कई साल बाद अर्चना ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'शादी एक नाम है जो किसी रिलेशनशिप को मिलता है। यह एक प्यार का बंधन है जिसमें दो लोग एक दूसरे के लिए सब कुछ कर सकते हैं। जब हम दोनों ने लिव-इन में जाने का फैसला लिया था तो हम दोनों एक दूसरे के साथ खड़े थे। अपने बच्चों को एक पहचान देने के लिए हमने शादी करने का फैसला किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi - फोटो : instagram
अर्चना ने आगे कहा था- 'हम लोग आज भी दोस्त हैं। शादी को 15 साल बीत चुके हैं लेकिन हम लोग लव बर्ड हैं। शादी ने हमारे रिश्ते को बिल्कुल भी नहीं बदला। हम लोग आज भी दोस्तों की तरह झगड़ते हैं और तुरंत सब कुछ भूल जाते हैं। कागज के कुछ टुकड़े हम लोगों के रिश्ते में बदलाव नहीं ला सकते।' आपको बता दें, अर्चना पूरन सिंह ने फिल्मों में मुख्य किरदार तो नहीं निभाया लेकिन उनके छोटे-छोटे किरदारों ने लोगों का दिल जीत लिया। इसमें 'कुछ कुछ होता है' फिल्म का मिस ब्रिगेंजा का किरदार हो या फिर 'मोहब्बतें' फिल्म में पंजाबी महिला का। अर्चना इस वक्त कपिल शर्मा के शो में नजर आ रही हैं। 

यह भी पढ़ें;- 'द कपिल शर्मा शो' में वापसी पर आया सुनील ग्रोवर का बयान, फैंस को लग सकता है झटका
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें