फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Alka Yagnik Video: फोन पर मजबूरन आवाज बनाकर बात करती हैं अलका याग्निक, कपिल शर्मा के शो में बताई वजह

Sun, 20 Mar 2022 01:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अलका याग्निक, कपिल शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
'द कपिल शर्मा शो' टीवी का पॉपुलर चैट शो है, जिसमें कॉमेडियन कपिल शर्मा बड़े-बड़े सितारों के साथ मजेदार अंदाज में बातचीत करते दिखाई देते हैं। इस शो में सेलेब्स आकर अपनी जिंदगी से जु़ड़े कई मजेदार किस्सों के बारे में भी बताते हैं, जिसे सुनकर फैंस काफी खुश होते हैं। रविवार का एपिसोड कपिल शर्मा शो में म्यूजिकल स्पेशल होने वाला है, जिसमें अलका याग्निक और उदित नारायण की जोड़ी नजर आएंगी। दोनों शो में कपिल शर्मा के साथ काफी धमाल मचाएंगे। शो का एक प्रोमो सामने आया है, जिसमें अलका याग्निक ने बताया कि वह फोन पर कैसे बात करती हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा अलका याग्निक से सवाल करते हैं, 'अगर आपके लैंडलाइन पर किसी का फोन आता है तो लोग आपको जानते हैं कि अलका याग्निक बोल रही हैं। आप कैसे बात करती हैं?' इस पर अलका कहती हैं, 'मैं तो आवाज बनाकर बात करती हूं, हैलो। पता नहीं किसका फोन आ जाए।'

विज्ञापन

3 of 4
द कपिल शर्मा शो - फोटो : सोशल मीडिया
अलका याग्निक अपने इस जवाब के बाद अदित नारायण के अंदाज के बारे में भी बताती हैंं कि वह कैसे फोन पर बात करते हैं। वह आगे कहती हैं, 'उदित जी का तो कमाल ही है। वह कहते हैं हैलू।' अलका याग्निक की बात सुनकर सब हंसने लगते हैं। इसके बाद उदित नारायण हंसते-हंसते कहते हैं, 'आप सोच लीजिए अलका याग्निक की रग-रग में उदित बैठा हुआ है।' उदित नारायण की बात सुनकर एक बार फिर सेट पर हंसी के ठहाके लग जाते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
अलका याग्निक - फोटो : सोशल मीडिया
अलका याग्निक और उदित नारायण पहले भी कपिल शर्मा के शो में साथ आ चुके हैं। उस समय भी दोनों की जोड़ी को फैंस ने पसंद किया था और अब एक बार फिर ऐसा होता हुआ दिखाई देगा। दोनों सालों से एक साथ हैं। दोनों की जोड़ी ने संगीत की दुनिया को कई हिट गाने दिए हैं, जिस वजह से दोनों आज भी फैंस के दिलों पर राज करते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें