सलमान खान (Salman Khan) शादी कब करेंगे? इसके जवाब का कई साल से लोग इंतजार कर रहे हैं। सलमान अक्सर जब किसी कार्यक्रम में जाते हैं तो उनसे शादी से जुड़ा यह सवाल बार-बार पूछा जाता है। इस पर सलमान ऐसा जवाब देते हैं जिससे सामने वाले के पास जवाब नहीं होता, लेकिन इस बार कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सलमान भी हैरान रह गए। सलमान कपिल शर्मा शो में अपनी आने वाली फिल्म 'दबंग 3' (Dabangg 3) का प्रमोशन करने पहुंचे। इस दौरान अर्चना ने शादी के सवाल पर ऐसी बात कह दी जिसे सनुकर सभी हंसने लगे।