अनुष्का सेन
- फोटो : instagram
वेद राज ने बताया कि अनुष्का का रवैया बहुत ही खराब हो चला था और वह एक पेशेवर कलाकार की तरह बर्ताव नहीं कर रही थीं। जहां तक सभी लोग सह पाए, वहां तक सहा। फिर बाद में नई अभिनेत्री को लाने का फैसला कर लिया। अब किसी एक कलाकार की वजह से पूरा धारावाहिक बर्बाद हो, यह सही नहीं है। अनुष्का की जगह अब धारावाहिक 'अपना टाइम भी आएगा' में अभिनेत्री मेघा रे को जगह दी गई है। धारावाहिक में मेघा ने अपना काम बीते रविवार से ही शुरु कर दिया है।