फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमेडियन राजीव निगम के बेटे का निधन, जन्मदिन पर ली अंतिम सांस

Sun, 08 Nov 2020 11:06 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
राजीव निगम - फोटो : Instagram
मशहूर स्टैंड अप कॉमेडियन और अभिनेता राजीव निगम के नौ साल के बेटे देवराज का निधन हो गया है। इस बात की जानकारी कॉमेडियन ने खुद दी है। राजीव का 8 नवंबर को ही जन्मदिन था लेकिन केक काटने से पहले ही उनका बेटा इस दुनिया को छोड़कर चला गया। राजीव निगम इस वक्त बहुत बड़ा दुख झेल रहे हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
राजीव निगम - फोटो : Instagram
बेटे की अचानक हुई मौत से घर में मातम पसर गया है। राजीव निगम ने बेटे के निधन पर दुख जताते हुए फेसबुक पर लिखा है, 'ये कैसा सरप्राइज मिला है मेरे जन्मदिन पर। मेरा बेटा देवराज आज मुझे छोड़ कर चला गया। बिना बर्थडे का केक काटे। पगले ऐसा गिफ्ट कोई देता है।'

 
 
विज्ञापन

3 of 5
राजीव निगम - फोटो : Instagram
राजीव निगम के बेटे देवराज अक्सर बीमार रहते थे। साल 2018 में उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। जिसकी वजह से वह कुछ दिन आईसीयू में रहे थे। तब राजीव ने लोगों से प्रार्थना की थी कि उनके बेटे के लिए दुआ कीजिए। इससे पहले सात अगस्त को राजीव के पिता का भी देहांत हो गया था।

4 of 5
कॉमेडियन सुनील पाल - फोटो : self
देवराज के निधन पर कॉमेडियन सुनील पाल ने भी दुख जताया है। उन्होंने देवराज और राजीव निगम की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'प्यारे दोस्त राजीव निगम के बेटे देवराज के दुनिया से जाने की खबर सुनकर मैं निशब्द हो गया हूं।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
राजीव निगम - फोटो : Instagram
राजीव निगम कई हास्य कार्यक्रमों में नजर आ चुके हैं। उन्होंने हर शाख पे उल्लू बैठा है और कॉमेडी सर्कस जैसे शोज में काम करके लोगों का दिल जीता है। 

Bigg Boss 14: निक्की तंबोली पर भड़के सलमान खान, बोले- 'कितना गिरना चाहती हो'

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें