स्वाति कपूर-धीरज धूपर-श्रद्धा आर्या
- फोटो : सोशल मीडिया
कुंडली भाग्य में स्वाति कपूर माहिरा का किरदार निभा रही हैं। सीरियल में वो करण(धीरज धूपर) को अपने जीवनसाथी के रूप में प्राप्त करने पर आमादा है। हालांकि, करण पहले ही अपने प्यार प्रीता(श्रद्धा आर्या) से शादी कर चुका है। माहिरा, हमेशा प्रीता को अलग करने की कोशिश में रहती है। हालांकि, दोनों की ऑफ-स्क्रीन केमेस्ट्री बहुत ही खूबसूरत है।