टीवी पर प्रसारित होने वाले शो दर्शकों का ऐसा मनोरंजन करते हैं कि लोग अपने आस पास की परेशानियां कुछ देर के लिए भूल जाते हैं। हालांकि टीवी पर तो ढेर सारे शो प्रसारित होते हैं ऐसे में कौन सा शो सबसे ज्यादा दर्शकों को पसंद आ रहा है ये उसकी टीआरपी रेटिंग से ही पता चलता है। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल यानी बार्क इंडिया के 15वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग आ गई है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन सा सीरियल है इस हफ्ते टॉप पर और किसे मिली टीआरपी में सबसे नीचे जगह।