रुपाली गांगुली और श्रीदेवी
- फोटो : Instagram
रुपाली गांगुली ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि वो दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी को अपनी प्रेरणा मानती हैं। कई मौकों पर उनकी तुलना श्रीदेवी से की गई है। श्रीदेवी से तुलना होने पर रुपाली कहती हैं, 'मैं बहुत गर्व महसूस करती हूं क्योंकि वह मेरे लिए एक आइडल रही हैं। उन्हें देखते हुए हम बड़े हुए हैं। मैंने उनकी सभी फिल्में 25 से 30 बार देखी हैं। मैंने उनकी 'मिस्टर इंडिया', 'चालबाज', 'चांदनी', 'लम्हे', जैसी और भी कई फिल्में सिनेमाघरों में कम से कम 8 से 10 बार देखी है। मैं श्रीदेवी को बहुत पसंद करती हूं और जब आप किसी को इतना पसंद करते हैं, तो उनके जैसा व्यवहार आप में झलकता है।'