फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक एपिसोड के इतने रुपये चार्ज करते हैं अनुपमां शो के कलाकार, रुपाली की फीस सुनकर उड़ जाएंगे होश

Fri, 09 Apr 2021 06:46 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
अनुपमां - फोटो : Instagram
रुपाली गांगुली और सुधांशु पांडे स्टारर टीवी शो अनुपमां इन दिनों टीआरपी की रेस में सबसे आगे चल रहा है। इस शो ने टीवी के बाकी सारे शोज को लोकप्रियता के मामले में पीछे छोड़ दिया है। शो में एक औरत और उसके जीवन में मायने रखने वाले पति और बच्चो की कहानी दिखाई जा रही है। रुपाली और सुधांशु पांडे के अलावा मदालसा शर्मा, अल्पना बुच, अरविंद वैद्य, पारस कलनावत, अशीष मेहरोत्रा इस शो में अहम भूमिका निभा रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि इस शो के कलाकार एक एपिसोड के लिए कितनी फीस चार्ज करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
रुपाली गांगुली - फोटो : instagram/rupaliganguly
रुपाली गांगुली

बात करें शो की मुख्य किरदार रुपाली की तो वो इसमें अनुपमा का किरदार निभा रही हैं। रुपाली एक एपिसोड के लिए करीब 60 हजार रुपये चार्ज करती हैं। बता दें कि वो शो की सबसे ज्यादा पैसा पाने वाली अभिनेत्री हैं। बाकी सभी कलाकारों की फीस रुपाली से कम है।
विज्ञापन

3 of 6
रुपाली गांगुली, सुधांशु पांडे - फोटो : Instagram
सुधांशु पांडे

शो में अनुपमा के पति के किरदार में नजर आने वाले वनराज यानी सुधांशु एक एपिसोड के करीब 50 हजार रुपये चार्ज करते हैं। शो में उनके किरदार को भी फैंस काफी पसंद करते हैं। रुपाली के बाद सुधांशु ही ज्यादा पैसा चार्ज करते हैं।

4 of 6
पारस कलनावत - फोटो : Instagram
पारस कलनावत

शो में पारस समर वनराज शाह का किरदार निभा रहे हैं। वो एक एपिसोड के लिए करीब 35 हजार रुपये चार्ज करते हैं। कुछ समय पहले ही पारस कलनावत के पिता का निधन हुआ है। उन्होंने अपने पिता को याद करते हुए एक खास नोट भी सोशल मीडिया पर साझा किया था।
विज्ञापन

5 of 6
मदालसा शर्मा - फोटो : Instagram
मदालसा शर्मा

इस शो में मदालसा शर्मा काव्या की भूमिका निभा रही हैं। वो वनराज और अनुपमा के रिश्ते के बीच में आ चुकी हैं। उनके अभिनय को फैंस काफी पसंद करते हैं। मदालसा एक एपिसोड के करीब 30 हजार रुपये चार्ज करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मुस्कान बामनी - फोटो : Instagram
मुस्कान बामनी 

मुस्कान अनुपमा शो में अहम भूमिका निभाती नजर आती हैं। हालांकि उनकी फीस बाकी कलाकारों की तुलना में थोड़ी कम हैं। मुस्कान एक एपिसोड के करीब 27 हजार रुपये चार्ज करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें