छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। दिवाली से पहले उनके एक लुक को इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिन पर उनके फैंस जमकर टिप्पणियां कर रहे हैं। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अंकिता ने ट्रेडिशनल कपड़े पहने हैं। बताया जाता है कि उनको ट्रेडिशनल कपड़े बहुत अच्छे लगते हैं और इनको पहनने का शौक है। तस्वीरों में उनका घुंघराले बालों और लाइट मेकअप वाला लुक सिंपल और एलिगेंट लग रहा है। इन तस्वीरों को शेयर करता हुए अंकिता ने लिखा है, मेरे पास जीवन में जो कुछ भी है, वह मेरी कल्पना है।