अंकिता लोखंडे, विक्की जैन
- फोटो : Instagram
अंकिता लोखंडे की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है, तो कुछ उनसे प्रेग्नेंट होने की बात पूछ रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा, 'क्या अंकिता आप प्रेग्नेंट हो?', तो कई उन्हें बधाई दे रहे हैं। तस्वीर में विक्की का अंकिता के पेट पर हाथ रखे होने की वजह से ही फैंस इस बात के कयास लगा रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।