फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत की बहन के कैंपेन में जुड़ी अंकिता लोखंडे, दिवंगत अभिनेता के सपनों को पूरा करने के लिए उठाया कदम

Sun, 13 Sep 2020 03:26 PM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : twitter@anky1912
सुशांत सिंह राजपूत ने अपनी डायरी में उन 50 सपनों के बारे में लिख रखा था जो वो अपनी जिंदगी में कभी ना कभी करना चाहते थे। हालांकि उन सपनों को पूरा करने के लिए अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। ऐसे में अब उनके करीबी उनके सपनों को पूरा करने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : PTI
सुशांत चाहते थे कि वो एक हजार पेड़ लगाएं। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने #Plants4SSR  कैंपेन शुरू किया। उन्होंने सुशांत के प्रशंसकों, करीबियों और दोस्तों से निवेदन किया कि दिवंगत अभिनेता के सपनों को पूरा करने के लिए वो पेड़ लगाएं। अभिनेत्री अंकिता लोखंडे ने उनके इस कैंपेन में हिस्सा लिया।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : facebook/SushantSinghRajput
अंकिता ने अपने इंस्टाग्राम पर गमले में पेड़ लगाते हुए कुछ तस्वीरें साझा की हैं। अंकिता का ये मुंबई स्थित घर है। उनके साथ उनका डॉगी भी हैं। इसके साथ अभिनेत्री ने लिखा- 'यह हमारा तरीका है उसके सपनों को पूरा करने का।'
 

4 of 5
रिया चक्रवर्ती - फोटो : PTI
बीते दिनों अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। इसके जवाब में रिया की दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी अंकिता को खरी-खोटी सुनाई थी। शिबानी ने कहा था कि अंकिता लोकप्रियता पाने के लिए ऐसा कर रही हैं। शिबानी के इस बयान पर अंकिता ने भी उन्हें जवाब दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे, शिबानी दांडेकर - फोटो : Twitter: @anky1912
अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'दो सेकेंड की फेम (लोकप्रियता)..इस वाक्य से मैं आज सोच में पड़ गई हूं। मैं एक छोटे शहर और एक साधारण परिवार से आती हूं। मेरे पास खुद को दिखाने के लिए कोई फैंसी शिक्षा नहीं थी। मैं एक शो के जरिए साल 2004 में टेलीविजन इंडस्ट्री में आई। लेकिन मेरी असली यात्रा 2009 में "पवित्र रिश्ता" शो के साथ शुरू हुई, जो 2014 तक चली। मैं अन्याय करूंगी अगर मैं यह यहां ये नहीं बताती कि यह शो लगातार छह साल तक टेलीविजन पर हाई टीआरपी वाले धारावाहिकों में से एक रहा।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें