फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'कुंडली भाग्य' फेम अभिनेता संजय गगनानी का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव, खुद को किया होम क्वारंटीन

Sun, 13 Sep 2020 08:16 AM IST
shrilata biswas एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
संजय गगनानी - फोटो : instagram/sanjaygagnaniofficial
टीवी के सुपरहिट शो 'कुंडली भाग्य' में पृथ्वी मल्होत्रा का किरदार निभाने वाले अभिनेता संजय गगनानी कोविड 19 पाजिटिव पाए गए हैं। संजय अभी घर पर ही क्वारंटीन हैं। उन्हें कुछ दिन से हल्का बुखार हो रहा था। टेस्ट कराने पर उनका कोविड 19 पॉजिटिव निकला है। फिलहाल अभिनेता ने खुद को आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन

2 of 5
संजय गगनानी - फोटो : instagram/sanjaygagnaniofficial
संजय गगनानी ने अपने प्रशंसक का एक पोस्ट साझा किया है जिसे उनकी मंगेतर पूनम प्रीत ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया था। संजय ने लिखा कि 'जब मैं बच्चा था तब से मैं लड़ रहा हूं। मैं सर्वाइवर नहीं हूं। मैं एक वॉरियर हूं। लड़कर वापस आऊंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
संजय गगनानी - फोटो : instagram/sanjaygagnaniofficial
अनलॉक के बाद सीरियल 'कुंडली भाग्य' की शूटिंग भी शुरू हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक संजय का कोविड 19 टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद अब शो की शूटिंग रोक दी गई है। नियमों के मुताबिक, शूटिंग तीन दिन बाद शुरू की जा सकती है। साथ ही पूरे सेट को सैनिटाइज करना जरूरी है।

4 of 5
संजय गगनानी - फोटो : instagram/sanjaygagnaniofficial
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, संजय ने अस्पताल जाने की बजाय खुद को होम क्वारंटीन करने का फैसला किया है। वो घरेलू उपाय अपना रहे हैं। निजी जिंदगी की बात करें तो छह साल डेट के बाद संजय गगनानी ने अभिनेत्री पूनम प्रीत से सगाई की है। पूनम अभी दिल्ली में हैं। संजय अपने भाई और भाभी के पास मुंबई में हैं जो उनकी देखभाल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हिमानी शिवपुरी - फोटो : instagram/hshivpuri
बीते दिन ही दिग्गज अभिनेत्री हिमानी शिवपुरी कोरोना से संक्रमित पाई गईं। इंस्टाग्राम के जरिए उन्होंने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा है कि जो उनके संपर्क में आए हैं, वो अपना टेस्ट करा लें। हिमानी शिवपुरी को इलाज के लिए मुंबई के एक अस्पताल दाखिल कराया गया है। हिमानी इन दिनों कॉमेडी सीरियल 'हप्पू की उलटन पलटन' में काम कर रही हैं। इसमें वो दारोगा हप्पू सिंह की मां का किरदार निभा रही हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें