फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को दिया खास तोहफा, कहा-जिंदगी भर दूंगी साथ

Sun, 01 Aug 2021 03:57 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: ankv.ick
सीरियल पवित्र रिश्ता से अंकिता लोखंडे ने घर-घर में पहचान बनाई। वो अर्चना बनकर घर-घर में लोकप्रिय हुईं। अंकिता आज टेलीविजन का जाना-माना नाम हैं। अपनी प्रोफेशनल जिंदगी के साथ-साथ अंकिता लोखंडे अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर चर्चा में रहती हैं। अंकिता इन दिनों बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। वो अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ तस्वीरे साझा करते हैं। हाल ही में अंकिता ने विक्की जैन के साथ सोशल मीडिया पर एक ऐसी तस्वीर साझा की जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

जन्मदिन की खास अंदाज में दी बधाई

अंकिता लोखंडे ने अपने बॉयफ्रेंड विक्की के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा की। इस वीडियो में अंकिता विक्की जैन को खास तोहफा देते हुए नजर आ रही हैं। अंकिता ने ये वीडियो अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया पर साझा की है। अंकिता लोखंडे और विक्की जैन की इस वीडियो को प्रशंसक खूब पसंद कर रहे हैं और जमकर वीडियो पर कमेन्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
विक्की जैन, अंकिता लोखंडे - फोटो : Instagram
अंकिता ने कहा, हमेशा दूंगी साथ

इस वीडियो को पोस्ट करते हुए अंकिता लोखंडे ने लिखा, ‘आपके अच्छे साल आपके आगे हैं और सबसे अच्छा साल अभी मेरे साथ है और मैं ये वादा करती हूं कि मैं जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव के समय में आपके साथ हमेशा मौजूद रहूंगी। आपको जन्मदिन मुबारक हो मेरे यार। उनके इस वीडियो को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
सोशल मीडिया पर सितारों ने दी बधाइयां  

अंकिता लोखंडे ने इस वीडियो को जैसे ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया देखते ही देखते यह वायरल हो गया। इस वीडियो पर प्रशंसको के साथ-साथ टेलीविजन कलाकार भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। अमृता खानविलकर, दलजीत कौर, किश्वर मर्चेन्ट सहित कई सितारे ऐसे हैं जिन्होने विक्की जैन के जन्मदिन पर उनको ढेरों शुभकामनाएं दी।

4 of 5
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram: lokhandeankita
अंकिता ने किया विक्की का शुक्रिया अदा

अंकिता विक्की से कितना प्यार करती हैं ये अक्सर उनके सोशल मीडिया अकाउंट से पता लग ही जाता है। अंकिता ने जून महीने में एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा था, ‘सोचती थी कि अतीत में मैंने जो भी दिल टूटने और निराशाओं का अनुभव किया है, उसके कारण मुझे फिर कभी खुशी या प्यार नहीं मिलेगा। लेकिन फिर मैं तुमसे मिली, और तुमने मुझ पर विश्वास किया और हमें प्यार हो गया। मेरे जीवन में आने और मुझे दुनिया की सबसे खुश लड़की बनाने के लिए धन्यवाद। आपके प्यार के लिए धन्यवाद जो मुझे एक बेहतर इंसान बनने के लिए प्रेरित करता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन - फोटो : सोशल मीडिया
सुशांत सिंह राजपूत से ब्रेकअप के बाद विक्की जैन जिंदगी में आए

अंकिता लोखंडे ने एक लंबे समय तक अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को डेट किया। लेकिन उनसे ब्रेकअप के बाद अंकिता लोखंडे काफी टूट गई थीं। काफी समय बाद उनकी जिंदगी में विक्की जैन की एंट्री हुईं, जिन्होने हर समय पर उनका सहयोग किया। खबर तो ये भी है ये जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें