फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram: अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन संग किया जोरदार डांस, रोमांटिक अंदाज में नजर आई एक्ट्रेस

Sun, 02 Jan 2022 06:54 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

टीवी एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे हाल ही में बिजनेसमैन विक्की जैन संग शादी के बंधन में बंधी हैं। उसके बाद से वे लगातार एक के बाद एक वीडियो और तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा कर रही हैं। उनकी ये सभी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। अंकिता लोखंडे ने अब शादी के बाद अपने पहले न्यू ईयर के मौके पर एक वीडियो शेयर की है। अंकिता ने अपने दोस्तों और पति विक्की जैन संग धमाकेदार तरीके से नए साल को सेलिब्रेट किया है। इस वीडियो में अंकिता अपने दोस्तों के लिए डीजे बनी हैं और खूब जमकर डांस करती नजर आ रहीं हैं, तो वहीं अंकिता ने पति विक्की जैन संग कई रोमांटिक फोटोज भी शेयर किए हैं। फैंस उनके वीडियो और तस्वीरों पर खूब अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

विज्ञापन

अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : instagram
अंकिता ने जो वीडियो शेयर की है उसमें वे ब्लैक कलर की लॉन्ग ड्रेस में नजर आ रहीं हैं, तो वहीं पति विक्की जैन भी ब्लेक-व्हाइट स्वेटर और मैचिंग पैंट में दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में अंकिता हेडफोन लगाकर डीजे की तरह अपने दोस्तों के साथ धमाल मचाती नजर आ रही हैं। इसी के साथ अंकिता और विक्की जैन दोनों ही 'बिन तेरे सनम' गाने पर जोरदार डांस करते नजर आ रहे हैं।  वीडियो को शेयर करते हुए अंकिता ने इसे कैप्शन दिया, मिस्टर जे डीजे अंकिता लोखंडे। इसी के साथ अंकिता ने जो तस्वीरे शेयर की हैं, उनमें वे पति विक्की जैन संग रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

अंकिता लोखंडे - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे और विक्की जैन के साथ इस पार्टी में टीवी जगत के कई जाने-माने सितारे भी नजर आए। अंकिता ने विक्की जैन संग अपनी तस्वीरें शेयर करते हुए बहुत प्यारा सा कैप्शन दिया है। उन्होंने लिखा, दुनिया में सबसे अच्छा एहसास किसी ऐसे व्यक्ति के साथ होना है, जो आपको उतना ही चाहता है, जितना आप उसे चाहते हैं
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें