इस शो में रणवीर सिंह ने गोविंदा का धमाकेदार स्वागत किया। इस दौरान रणवीर सिंह ने कहा कि आज यहां इस मंच पर, इस शुभ दिन पर और इस शुभ अवसर पर मेरे भगवान खुद यहां पर आने वाले हैं। द वन एंड ऑनली, हीरो नंबर 1 गोविंदा। इससे पहले जब रणवीर सिंह सेट के पीछे गोविंदा से मिले थे, तब रणवीर गोविंदा को देखकर भावुक हो गए थे और रणवीर गोविंदा के गले भी लगे थे। इस खास मोमेंट की एक झलक शो के प्रोमो वीडियो में दिखाई गई थी।
इस एपिसोड में जब गोविंदा ने एंट्री की, तब रणवीर उन्हें देखकर उनके पैरो में जाकर गिर गए। इसके बाद दोनों खूब सारा डांस भी करते हैं। रणवीर गोविंदा के लिए उनकी ही फिल्मों के मजेदार गाने गाते हैं, जिसे सुनकर गोविंदा के साथ-साथ ऑडियंस भी खुश होती हैं। इतना ही नहीं, रणवीर गोविंदा के साथ ‘राजा बाबू’ लुक भी कैरी करते हैं और फिर दोनों सुपरस्टार मिलकर डांस करते हैं। साफ है कि रणवीर का ये शो काफी धमाकेदार रहा।
साथ ही रणवीर ने गोविंदा के सामने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने रैप करना फिल्म ‘गली बॉय’ के दौरान नहीं सीखा बल्कि गोविंदा के गानों से सीखा है। बता दें कि रणवीर सिंह ने गोविंदा के साथ फिल्म ‘किल-दिल’ में काम किया था।