फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबीसी 11 का हुआ आगाज, नौ सवालों का सही जवाब देकर भी पहले कंटेस्टेंट ने जीते सिर्फ दस हजार रुपये

Tue, 20 Aug 2019 08:09 AM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया
टीवी के मशहूर क्विज रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 11वें सीजन का आगाज हो चुका है। एक बार फिर इस शो को अमिताभ बच्चन होस्ट करते नजर आ रहे हैं। अमिताभ बच्चन कौन बनेगा करोड़पति से पिछले 19 सालों से जुड़े हैं और 10वीं बार वो केबीसी को होस्ट कर रहे हैं। ऐसे में जानते हैं कि क्या कुछ खास रहा सीजन 11 के पहले एपिसोड में....
विज्ञापन

2 of 7
kbc 10 - फोटो : sony
कौन बनेगा करोड़पति 11 हर सप्ताह सोमवार से शुक्रवार सोनी टीवी रात 9 बजे दिखाया जाएगा। इस बार का प्राइज अमाउंट 7 करोड़ रुपये रखा गया है। बता दें कि यह शो पहली बार 2000 में लॉन्च किया गया था। और यह पहला मौका था जब अमिताभ किसी टीवी शो को होस्ट कर रहे थे। 

पढ़ें: अमिताभ की मां तेजी बच्चन ने करवाई थी राजीव-सोनिया की शादी, एक वजह से टूटा दोनों परिवारों का रिश्ता
विज्ञापन

3 of 7
kbc 10 - फोटो : sony
सीजन के पहले एपिसोड की शुरुआत अमिताभ ने एक खूबसूरत कविता के साथ की और इसके बाद शो के 10 कंटेस्टेंट का परिचय करवाया। जिसमें अनिल रमेशभाई जीवनाणी ने शो के पहले कंटेस्टेंट बनकर हॉट सीट पर बैठे।

पढ़े: अंग्रेजों से फिर भिड़ेंगे अमिताभ, 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' में बिग बी और चिरंजीवी के फर्स्ट लुक रिलीज

4 of 7
kbc 10 - फोटो : sony
अमिताभ ने अनिल रमेशभाई से पहला सवाल पूछा- मणिकर्णिका फिल्म के टाइटल में कौन सी जगह का नाम आता है? जिसका सही जवाब कंटेस्टेंट ने झांसी के रूप में दिया। अगले सवाल में अमिताभ ने एक फोटो दिखाते हुए पूछा कि भारतीय क्रिकेट टीम की इस फैन को मीडिया ने क्या नाम दिया था? अनिल रमेशभाई को सवाल में कन्फ्यूजन हुई इसलिए वो ऑडियंस के साथ गए और सही जवाब दिया- सुपर दादी। 
विज्ञापन

5 of 7
kbc 10 - फोटो : sony
वहीं इसके बाद अमिताभ ने कल्पतरु का मतलब पूछा, इसका जवाब भी अनिल के पास नहीं था और उन्होंने 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। और सही जवाब देने में कामयाब रहे।अमिताभ ने अगला प्रश्न पूछा कि मानव शरीर में डेल्टॉइड पेशी कहां होती है? एक बार फिर अनिल के पास इसका जवाब नहीं होता है और एक्सपर्ट ऋचा अनिरुद्ध की मदद ली जाती है और सही जवाब मिल जाता है।

पढ़ें: अमिताभ से लेकर शाहरुख तक, इन 6 स्टार्स का पाकिस्तान से है गहरा रिश्ता
विज्ञापन

6 of 7
kbc 10
वहीं इसके बाद अमिताभ ने कल्पतरु का मतलब पूछा, इसका जवाब भी अनिल के पास नहीं था और उन्होंने 50-50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया। और सही जवाब देने में कामयाब रहे।अमिताभ ने अगला प्रश्न पूछा कि मानव शरीर में डेल्टॉइड पेशी कहां होती है? एक बार फिर अनिल के पास इसका जवाब नहीं होता है और एक्सपर्ट ऋचा अनिरुद्ध की मदद ली जाती है और सही जवाब मिल जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
kbc 10 - फोटो : sony
अनिल के बाद अमिताभ के सामने हॉट सीट पर आती हैं रायपुर से चित्ररेखा राठौड़। जो कि सांतवे सवाल तक पहुंचकर 40 हजार रुपये जीत चुकी हैं और शो अभी बाकी है।

पढ़ें: इंडस्ट्री में 50 साल पूरे होते ही अमिताभ ने खोला बड़ा राज, कैसे मिला था 'बच्चन' सरनेम?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें