'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) सीजन 11 टीआरपी लिस्ट में लगातार जगह बनाए हुए है। यह शो 5वें पायदान पर काबिज है। इससे इस शो की पॉपुलैरिटी का अंदाजा लगाया जा सकता है। शुक्रवार को 'केबीसी' में 'कर्मवीर स्पेशल' शो (Karamveer Special) था। इस बार इस शो में बतौर कंटेस्टेंट एक ऐसे शख्स पहुंचे जिन्होंने पैरा कमांडो की ट्रेनिंग के दौरान पैर खो दिया था। इसके बाद वह बेसहारा बच्चों के लिए कुछ ऐसा कर रहे हैं जिसे जानकर आप का भी सीना गर्व से चौड़ा हो जाएगा।