पिछली सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की मेजबानी में चलने वाले रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के 12वें सीजन का इंतजार अब खत्म हो रहा है। जो इस करोड़पति बनाने वाले गेम शो के प्रशंसक हैं, उनके लिए खुशखबरी यह है कि जल्द ही इस शो का प्रसारण अब टीवी पर होने जा रहा है। विश्वसनीय सूत्रों से खबर मिली है कि इस रियलिटी शो का टीवी पर प्रसारण 28 सितंबर से होगा। इसके लिए निर्माताओं ने पूरी तैयारियां कर ली हैं और शो में मौजूदा हालात को देखते हुए कुछ बदलाव भी होंगे।