टेलीविजन के सबसे पसंदीदा और क्यूट कपल की लिस्ट में शुमार रवि दुबे और सरगुन मेहता ने कुछ समय पहले ही मुंबई में एक शानदार फ्लैट लिया है। दोनों ये घर अपनी मेहनत की कमाई से लिया है। इस घर को सरगुन ने अपने हाथों से बड़े प्यार से सजाया है। दोनों का ये घर मुंबई के पॉश इलाके में है। ये घर इतना खूबसूरत और शानदार है कि जो भी इसे देखता है, वो बस देखता ही रह जाता है। तो आइए आपको भी दिखाते हैं रवि और सरगुन के सपनों का आशियाना...
विज्ञापन
2 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर
- फोटो : Instagram
रवि दुबे और सरगुन मेहता का ये घर बेहद खूबसूरत और आलीशान है। इस घर को खुद सरगुन ने सजाया है। घर का हर कोना, घर के पर्दे, दीवार का रंग, सब कुछ सरगुन की पसंद का ही है।
विज्ञापन
3 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर
- फोटो : Instagram
रवि और सरगुन के घर में अंदर घुसते से ही एक बार बना हुआ है। जो कि बेहद शानदार है। इस घर को दोनों ने अपने दोस्तों का ख्याल रखते हुए भी बनाया है। ताकि दोनों के दोस्त भी यहां आ सकें और सभी साथ में मौज मस्ती कर सकें।
4 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर
- फोटो : Instagarm
बात करें रवि दुबे की तो रवि उत्तरप्रदेश के गोरखपुर के रहने वाले हैं। उनकी पढ़ाई गुरुग्राम से हुई है। हालांकि अब रवि सरगुन के साथ मुंबई में रहते हैं लेकिन उनका पूरा परिवार अब भी गुरुग्राम में ही रहता है।
विज्ञापन
5 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर
- फोटो : Instagram
रवि और सरगुन के घर का गेस्ट रूम बेहद खूबसूरत और आलीशान है। गेस्ट रूम देखते ही इस पर से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
6 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर
- फोटो : Instagram
रवि दुबे के घर का हर एक कोना इतना खूबसूरत है कि आप नजरें ही नहीं हटा पाएंगे। सोशल मीडिया पर भी रवि और सरगुन कई वीडियोज और फोटोज साझा करते हैं जो इस घर के अंदर के ही होते हैं।
विज्ञापन
7 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर
- फोटो : Instagram
घर में एक ऐसा एरिया भी है जहां सरगुन बैठकर फिल्में देखा करती हैं। इस कमरे की एक दीवार रवि और सरगुन की तस्वीरों से भरी पड़ी है।
8 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर
- फोटो : Instagram
दोनों के घर का सबसे खूबसूरत हिस्सा है उनकी बालकनी। इस बालकनी से समंदर भी दिखाई देता है। यहां से नजारा इतना लाजवाब दिखता है कि देखते ही रह जाएं। सरगुन और रवि दोनों भी अक्सर घर के इस हिस्से में नजर आते रहते हैं।
9 of 10
रवि दुबे, सरगुन मेहता का घर
- फोटो : Instagram
घर का लिविंग एरिया बेहद खूबसूरत है। वैसे तो आपने कई सितारों के घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखी होंगी लेकिन रवि और सरगुन का घर इस वजह से खास हो जाता है कि दोनों ने मिलकर इस घर की सजावट के लिए चीजें चुनी हैं।
रवि दुबे और सरगुन मेहता दोनों टेलीविजन इंडस्ट्री से जुड़े हैं। हालांकि सरगुन इन दिनों पंजाबी फिल्में और पंजाबी म्यूजिक वीडियो भी कर रही हैं। तो वहीं रवि टेलीविजन इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। दोनों की मुलाकात भी एक धारावाहिक के दौरान हुई और यहीं इन्हें एक दूसरे से प्यार हो गया और दोनों ने शादी कर ली।