फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 13: अमिताभ बच्चन ने पूछा शो का पहला सवाल, जवाब देने वाले की चमक सकती है किस्मत

Tue, 11 May 2021 09:51 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और 'कौन बनेगा करोड़पति' के फैंस के लिए खुशखबरी है। टीवी के चर्चित शोज केबीसी का 13वां सीजन शुरू हो गया है। सोमवार को अमिताभ बच्चन ने शो का आगाज किया। वहीं, शो का पहला सवाल भी पूछा। इस सवाल का जवाब देने वाले को शो में शामिल होने का मौका मिल सकता है। बता दें कि हाल ही में सोनी के ऑफिशियल पेज पर प्रोमो रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था।
विज्ञापन

2 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
सोमवार को सोनी टीवी के ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया। इस वीडियो में होस्ट अमिताभ बच्चन दिखाई दे रहे हैं। बिग बी इसमें इस सीजन का पहला सवाल पूछते हैं। अमिताभ कहते हैं कि 'नमस्कार देवियों और सज्जनों। वक्त ने अक्सर आपका इम्तिहान लेने की कोशिश की। हालातों ने अक्सर आपको कसौटी पर कसने की कोशिश की। ख्वाहिशों ने हमेशा आपको छोटा साबित करने की कोशिश की है।'
विज्ञापन

3 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसके आगे बिग बी कहते हैं 'लेकिन अब आपके हालात और आपके सपने नहीं। आपकी कोशिश बड़ी होगी। आपकी हर कोशिश का सम्मान। केबीसी का मंच तैयार हो चुका है। इस पहले सवाल से अपनी कोशिश का शुभारंभ कीजिए।' इसके बाद अमिताभ ने पहला सवाल पूछा।

प्रश्न- किनकी जयंती के सम्मान में 23 जनवरी को भारत सरकार ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है?
1. शहीद भगत सिंह
2. नेताजी सुभाष चंद्र बोस
3. चंद्रशेखर आजाद
4. मंगल पांडे

4 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media
ये वीडियो शेयर होने के बाद से वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया यूजर्स इस पर अपने अपने उत्तर दे रहे हैं। वहीं, कोविड के इस दौर में शो आने से लोगों के चेहरे पर खुशी लौट आई है। लोग इस पोस्ट को जमकर लाइक कर रहे हैं। बता दें कि यह कौन बनेगा करोड़पति का 13वां सीजन है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अमिताभ बच्चन - फोटो : sony
कौन बनेगा करोड़पति लोगों के पसंदीदा शो में से एक है। हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं। पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें