फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KBC 14: अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से पूछा कियारा आडवाणी से जुड़ा सवाल, क्या आप जानते हैं सही जवाब?

Sat, 15 Oct 2022 12:38 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
कियारा आडवाणी, अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति 14' लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। लोग अपने परिवार के साथ बैठकर इस मजेदार क्विज शो को देखना बहुत पसंद करते हैं। हर बार की तरह अमिताभ बच्चन ही इस सीजन को होस्ट करते हुए दिखाई दे रहे हैं। अभिनेता का मजाकिया अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। हाल ही में केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से कियारा आडवाणी से जुड़ा एक सवाल पूछ लिया। 

विज्ञापन

2 of 4
केबीसी 14 - फोटो : सोशल मीडिया

शुक्रवार को केबीसी की हॉट सीट पर डॉ तनवी खन्ना नजर आई, जो पटियाला, पंजाब की रहने वाली है। इस शो में खेल के दौरान अमिताभ बच्चन ने तनवी से अभिनेत्री कियारा आडवाणी से जुड़ा एक सवाल किया, जो अब चर्चा में बना हुआ है। अमिताभ ने तनवी से 1.60 लाख के लिए सवाल किया, 'इनमें से किस अभिनेत्री का पहला नाम आलिया था, लेकिन बाद में उन्होंने अपना स्क्रीन नेम बदल लिया।' इस सवाल के जवाब में ऑप्शन अ) कृति सेनन, बी) कियारा आडवाणी, सी) परिणीति चोपड़ा और डी) अनन्या पांडे दिए गए थे। सवाल का सही जवाब 'कियारा' था और तनवी ने इस सवाल का सही जवाब देकर 1.60 लाख रुपये का चेक अपने नाम कर लिया। 

यह भी पढ़ें:- Tiger 3: दिवाली से पहले सलमान खान ने किया बड़ा धमाका, अब इस दिन सिनेमाघरों में दहाड़ेगी 'टाइगर 3'
 

विज्ञापन

3 of 4
कियारा आडवाणी - फोटो : social media

बता दें कि कियारा आडवाणी ने हिंदी सिनेमा में कदम रखने के साथ ही अपना नाम बदल लिया था। उनके नाम बदलने में सलमान खान की बड़ी भूमिका रही। सलमान का कहना था कि इंडस्ट्री में पहले से एक आलिया है और एक ही नाम की दो एक्ट्रेसेस होने से यूनिक पहचान में दिक्कत होगी। इस बारे में अनीता श्रॉफ के टॉक शो में कियारा ने कहा था कि सलमान का कहना था कि एक नाम की दो एक्ट्रेस होने से क्लैश होगा। फिर कोई अलग पहचान भी नहीं बन पाएगी। 

यह भी पढ़ें:- Huma Qureshi: 'डबल एक्सएल' के जरिए ग्लैमर की नई परिभाषा गढ़ेंगी हुमा? बोलीं- समाज में बदलाव का यह सही वक्त है

विज्ञापन

4 of 4
कियारा आडवाणी - फोटो : insta

वर्क फ्रंट की बात करें तो कियारा अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में कार्तिक आर्यन के साथ 'सत्यप्रेम की कथा', एस शंकर की 'आरसी -15' और विकी कौशल के साथ 'गोविंदा मेरा नाम' में नजर आने वाली हैं। कियारा की कई फिल्में हैं जो हिट हुई हैं। कियारा की हिट फिल्मों में 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'लस्ट स्टोरीज', 'कबीर सिंह' , 'गुड न्यूज', 'शेरशाह', 'भूल भुलैया 2' और 'जुगजुग जियो' शामिल हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें